Edited By Anil Kapoor,Updated: 11 Feb, 2026 02:13 PM

UP Budget 2026–27: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने आज 9.12 लाख करोड़ रुपये का ऐतिहासिक बजट पेश कर युवाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में न केवल बजट का आकार बढ़ाया, बल्कि पिछले 9 सालों में दी गई सरकारी नौकरियों......
UP Budget 2026–27: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने आज 9.12 लाख करोड़ रुपये का ऐतिहासिक बजट पेश कर युवाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में न केवल बजट का आकार बढ़ाया, बल्कि पिछले 9 सालों में दी गई सरकारी नौकरियों का पूरा 'कच्चा चिट्ठा' भी पेश किया। सरकार का दावा है कि यूपी अब 'रोजगार प्रदेश' बन चुका है।
यहां बजट में पेश किए गए रोजगार के प्रमुख आंकड़े और घोषणाएं दी गई हैं:
यूपी पुलिस: 2.19 लाख भर्तियां पूरी, 83 हजार और कतार में
खाकी वर्दी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए सरकार ने बड़े आंकड़े पेश किए:
- अब तक की भर्ती: 2017 से अब तक पुलिस विभाग में 2,19,209 पदों पर भर्ती की जा चुकी है (जिसमें 1,83,766 पुरुष और 35,443 महिलाएं शामिल हैं)।
- पदोन्नति (Promotion): लगभग 1.58 लाख पुलिसकर्मियों को प्रमोशन दिया गया।
- भविष्य की तैयारी: 60,244 सिपाहियों की ट्रेनिंग चल रही है और 83,122 नए पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जोरों पर है।
शिक्षा विभाग: 34 हजार से ज्यादा शिक्षकों को मिली कमान
शिक्षकों की भर्ती को लेकर वित्त मंत्री ने बताया कि मिशन रोजगार के तहत माध्यमिक विद्यालयों में नियुक्तियों की झड़ी लगी है:
- सरकारी स्कूल: राजकीय स्कूलों में प्रवक्ता और सहायक अध्यापक समेत 8,966 नियुक्तियां पूरी हुईं।
- अशासकीय विद्यालय: सहायता प्राप्त स्कूलों में 2017 से अब तक 34,074 शिक्षकों का चयन किया गया है।
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना: बिना ब्याज का लोन
अपना बिजनेस शुरू करने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए सरकार 'मसीहा' बनकर आई है। 'मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान' के तहत युवाओं को बिना गारंटी और बिना ब्याज के लोन दिया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य हर साल 1 लाख नए छोटे उद्योग शुरू कराना है, ताकि युवा 'नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले' बनें।
मनरेगा में यूपी ने रचा इतिहास
गांवों में रोजगार देने के मामले में यूपी देश में नंबर वन रहा है:
- लक्ष्य से आगे: साल 2025-26 के लिए 20 करोड़ मानव दिवस का लक्ष्य था, जिसे समय से पहले ही पार कर 20.19 करोड़ तक पहुँचा दिया गया।
- लाभार्थी: इस साल अब तक 47.11 लाख परिवारों को मनरेगा के तहत काम मिला है।
9.12 लाख करोड़ का 'महा-बजट'
यह उत्तर प्रदेश के इतिहास का सबसे बड़ा बजट है। पिछले साल के मुकाबले इसमें 12.9% की बड़ी बढ़ोत्तरी की गई है, जो दर्शाता है कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था अब 'रॉकेट' की रफ्तार से भाग रही है।