'4 नहीं, 14 बच्चे पैदा करें हिंदू भाई'- AIMIM नेता शौकत अली के विवादित बोल, सरकार को दिया खुला चैलेंज

Edited By Anil Kapoor,Updated: 12 Feb, 2026 02:27 PM

hindu brothers should have 14 children not 4   aimim leader shaukat ali

Muzaffarnagar News: एआईएमआईएम (AIMIM) के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने बीते बुधवार देर शाम मुजफ्फरनगर में दो नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए जनसंख्या के मुद्दे पर एक ऐसा बयान दिया है, जिससे नया राजनीतिक विवाद ......

Muzaffarnagar News: एआईएमआईएम (AIMIM) के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने बीते बुधवार देर शाम मुजफ्फरनगर में दो नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए जनसंख्या के मुद्दे पर एक ऐसा बयान दिया है, जिससे नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो सकता है। हिंदू संगठनों के 'चार बच्चे' वाले बयानों पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि देश की मजबूती के लिए आबादी का बढ़ना जरूरी है।

'चीन की तरह आबादी बढ़ाओ, देश मजबूत होगा'
जनसंख्या नियंत्रण के सवालों पर शौकत अली ने एक अनोखा तर्क दिया। हिंदू संगठनों के बयानों का जिक्र करते हुए शौकत अली ने कहा कि हिंदू भाइयों को 4 नहीं बल्कि 14 बच्चे पैदा करने चाहिए। उन्होंने दावा किया कि चीन अपनी विशाल आबादी की वजह से ही आज दुनिया में इतना मजबूत है। भारत को भी अपनी ताकत बढ़ाने के लिए जनसंख्या बढ़ानी चाहिए। उन्होंने सरकार को चुनौती दी कि अगर जनसंख्या से इतनी ही परेशानी है, तो सरकार 'हम दो हमारे दो' का सख्त कानून क्यों नहीं लागू करती?

बाबरी मस्जिद और नामकरण पर तीखे सवाल
मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद के नाम से हो रहे निर्माण पर उठे विवाद पर भी शौकत अली ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान किसी को भी अपने धार्मिक स्थल का नाम चुनने की आजादी देता है। उन्होंने तंज कसते हुए पूछा कि अगर कल को कोई अपने बेटे का नाम बाबर रख ले और काम शुरू करे, तो क्या सरकार उसे लाइसेंस नहीं देगी?

'दाढ़ी, टोपी और गोश्त पर हो रहा निशाना'
शौकत अली ने आरोप लगाया कि देश में मुसलमानों को उनकी पहचान के आधार पर प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दाढ़ी, टोपी और गोश्त के नाम पर भीड़ द्वारा हत्या (मॉब लिंचिंग) की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। 2022 के चुनाव में मिली हार को स्वीकार करते हुए उन्होंने कहा कि अब पार्टी जिला पंचायत और विधानसभा चुनावों के लिए जमीन पर संगठन को मजबूत कर रही है। सरकार के बजट को उन्होंने 'जनता के साथ धोखा' बताया और कहा कि इसमें आम लोगों के लिए कोई राहत नहीं है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!