उधार दिए रुपये मांगने पर ईंटों से कुचलकर हत्या, दो भाइयों समेत तीन को उम्रकैद
Edited By Ajay kumar,Updated: 09 Dec, 2022 09:34 PM

उधार की रकम वापस मांगने पर युवक के सिर पर ईंटों से वार कर हत्या करने वाले तीन आरोपी समेत दो सगे भाई वीरपाल उर्फ कल्लू व जगतराम को सत्र परीक्षण में दोषी पाते हुए अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट- 2 कृष्ण चन्द्र सिंह ने आजीवन कारावास व प्रत्येक का 30-30 हजार...
बरेलीः उधार की रकम वापस मांगने पर युवक के सिर पर ईंटों से वार कर हत्या करने वाले तीन आरोपी समेत दो सगे भाई वीरपाल उर्फ कल्लू व जगतराम को सत्र परीक्षण में दोषी पाते हुए अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट- 2 कृष्ण चन्द्र सिंह ने आजीवन कारावास व प्रत्येक का 30-30 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
एडीजीसी क्राइम सुरेश बाबू साहू ने बताया कि अलीगंज के ग्राम धनेती खरगपुर निवासी ओमप्रकाश की पत्नी अनीता देवी ने थाना अलीगंज में तहरीर देकर बताया था कि करीब दो वर्ष पूर्व कल्लू व जगतराम ने पति से 50 हजार रुपये छह माह में देने की बात कहकर उधार लिए थे। जब निर्धारित समय में रुपये नहीं लौटाए तो पति ने तगादा किया। 9 मार्च 2020 को दोपहर 2 बजे घर पर कल्लू, जगतराम व रवि आए और पति को रुपये वापस करने का बहाना बनाकर साथ ले गये। यह तीनों लोग पति को सड़क पर लेकर पहुंचे। तीनों ने पति को जान से मारने की नियत से वहां पर रखी ईंटों से उनके सिर पर ताबड़तोड़ वार किये।
इसी दौरान शहर से वापस आ रहे शंकरलाल, रनवीर व राजेन्द्र आदि ग्रामीणों ने घटना देखी तो उन्होंने कल्लू, जगतराम व रवि को ललकारा और शोर मचाया। तीनों आरोपी धमकी देते हुए भाग गये। गंभीर हालत में महिला ने पति को इलाज के लिए मझगवां अस्पताल ले गई। वहां से ओमप्रकाश को बरेली रेफर किया। अस्पताल पहुंचते ही पति ने दम तोड़ दिया।
Related Story

मां ने पांच महीने के बेटे को सिर कूंच कर उतारा मौत के घाट, नुकीली ईंट से हत्या कर रसोई में छिपाया...

विवाहिता का मर्डर; फंदे से लटकाया शव, हत्या को दिया आत्महत्या का रूप...पति समेत ससुराल के 5 लोगों...

इस मौलाना ने की CM Yogi की मां पर विवादित टिप्पणी, लखनऊ समेत कई जिलों में प्रदर्शन...लोगों ने की...

'हर आंगनबाड़ी से 10 हजार रुपये चाहिए...' रिश्वत मांगने के आरोप में CDO निलंबित, वीडियो वायरल

सिर में मारी ईंट और गर्दन पर किया चाकू से वार! साली को भगाकर ले गया जीजा, शादी रचाई; 4 दिन बाद हुआ...

ना जैक - ना शोर, बस चंद ईंटें और खेल खत्म! सहारनपुर में नई गाड़ी के साथ जो हुआ, उसे देख पुलिस भी रह...

यूट्यूबर सलीम के हमलावरों का खूनी अंत: पुलिस ने सगे भाइयों को सिखाया सबक, एक हुआ ढेर... दूसरे को...

बहन की बारात से पहले दो सगे भाइयों की मौत, एक ही आंगन से उठीं 2 अर्थियां, परिवार की निकलीं...

ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी तेज रफ्तार कार, 4 दोस्तों की दर्दनाक मौत, दिल्ली-लखनऊ...

Bulandshahr में ओवरलोड डंपर ने सड़क किनारे सो रहे 4 मजदूरों को कुचला, 2 की मौके पर दर्दनाक मौत, मची...