Kaushambi News: फंस गए कौशांबी के एसपी ब्रजेश श्रीवास्तव, महिला फॉलोवर ने लगाया शराब के नशे में जोर जबरदस्ती करने का आरोप

Edited By Anil Kapoor,Updated: 20 Jun, 2023 07:46 AM

kaushambi news kaushambi sp brajesh srivastava accused of molestation

Kaushambi News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पुलिस अधीक्षक विवादों के घेरे में आ गए हैं। कौशांबी के एसपी ब्रजेश श्रीवास्तव पर महिला फॉलोवर ने छेड़खानी और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। जिसके बाद...

Kaushambi News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पुलिस अधीक्षक विवादों के घेरे में आ गए हैं। कौशांबी के एसपी ब्रजेश श्रीवास्तव पर महिला फॉलोवर ने छेड़खानी और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। जिसके बाद मामले के सुर्खियों में आने पर डीजीपी के निर्देश पर जांच के लिए 3 सदस्यीय कमेटी गठित कर दी गई है।

PunjabKesari

महिला को पुलिस अधीक्षक ने घर पर अपनी मां की देखभाल करने के लिए रखा था
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, महिला को पुलिस अधीक्षक ने घर पर अपनी मां की देखभाल करने के लिए रखा था। महिला ने पुलिस अधीक्षक पर शराब के नशे की हालत में उसके साथ जोर जबरदस्ती करने और दबाव देकर मालिश करवाने का आरोप लगाया है। महिला के इन आरोपों के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। वहीं महिला के आरोपों का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया और मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आया। जिसके बाद पुलिस महानिदेशक विजय कुमार को भी मामले की जानकारी दी गई।

PunjabKesari

मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए किया गया 3 सदस्यीय टीम का गठन
आपको बता दें कि इस मामले में अधिक जानकारी देते हुए एडीजी भानु भास्कर ने कहा कि कौशांबी में सोशल मीडिया के जरिए एक महिला ने कौशांबी के पुलिस अधीक्षक ब्रजेश श्रीवास्तव पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। जब यह मामला विभाग के संज्ञान में आया तो माले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार व प्रयागराज के मंडलायुक्त से परामर्श कर निष्पक्ष जांच के लिए टीम का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रयागराज रेंज के आईजी चन्द्र प्रकाश की अध्यक्षता में 3 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। अब 3 सदस्यीय जांच टीम इस मामले में आरोप लगाने वाली महिला समेत कौशांबी के पुलिस एसपी ब्रजेश श्रीवास्तव के बयान दर्ज करेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!