Good news for ration card holders: महंगाई के बीच राहत या नई रणनीति? तीन महीने राशन का क्या है पूरा सच

Edited By Ramkesh,Updated: 22 Mar, 2026 03:49 PM

good news for ration card holders relief or a new strategy amid inflation what

ईरान-अमेरिका इज़रायल युद्ध की वजह से दुनियाभर में गैस और तेल का संकट पैदा हो गया है। भारत में भी एलपीजी संकट (LPG Crisis) गंभीर होता जा रहा है।घरेलू सिलेंडरों के दाम में तेजी से बढ गए है। ऐ

लखनऊ: ईरान-अमेरिका इज़रायल युद्ध की वजह से दुनियाभर में गैस और तेल का संकट पैदा हो गया है। भारत में भी एलपीजी संकट (LPG Crisis) गंभीर होता जा रहा है।घरेलू सिलेंडरों के दाम में तेजी से बढ गए है। ऐसे में केन्द्र की मोदी सरकार ने बढ़ती मगाई को देखते हुए राशन कार्ड धारकों को ड़ी राहत दी है। दरअसल, सरकार ने देशभर के राशन कार्ड धारकों और पात्र लाभार्थियों को अप्रैल महीने में ही तीन महीने का राशन एक साथ उपलब्ध कराया जाएगा।

लाभार्थियों को अप्रैल, मई और जून का एक ही बार में मिलेगा राशन 
नई व्यवस्था के तहत लाभार्थियों को अप्रैल, मई और जून 2026 का राशन एक ही बार में दिया जाएगा। इससे हर महीने राशन लेने की परेशानी खत्म हो जाएगी और बार-बार दुकानों पर लगने वाली लंबी लाइनों से भी राहत मिलेगी। खासतौर पर कामकाजी लोगों और बुजुर्गों के लिए यह फैसला काफी फायदेमंद साबित होगा। सरकार का मानना है कि इस कदम से राशन वितरण प्रणाली अधिक सुव्यवस्थित होगी और भीड़भाड़ भी कम होगी। कई बार लोग किसी कारणवश निर्धारित समय पर राशन नहीं ले पाते, लेकिन इस नई व्यवस्था से उन्हें एक बार में पूरा कोटा मिल सकेगा।

योजना को पारदर्शिता बनाए रखने की दिशा में बड़ा कदम 
राशन प्राप्त करने के लिए लाभार्थियों को अपने नजदीकी फेयर प्राइस शॉप (राशन दुकान) पर जाना होगा। वितरण सरकार द्वारा तय तारीख और समय के अनुसार किया जाएगा। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए कई स्थानों पर ई-पॉस मशीन और डिजिटल सिस्टम का उपयोग किया जा रहा है। लाभार्थियों को राशन कार्ड या आधार से जुड़ी जानकारी साथ रखने की सलाह दी गई है।

इस योजना का सबसे अधिक लाभ ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को मिलेगा, जहां हर महीने राशन लेने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। एक साथ तीन महीने का राशन मिलने से समय और खर्च दोनों की बचत होगी।



 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!