ब्रजेश पाठक ने अखिलेश पर बोला हमला, कहा-  '100 चूहे खाकर बिल्ली हज पर चली'...वाली बात करती है सपा

Edited By Ramkesh,Updated: 23 Mar, 2026 01:46 PM

brajesh pathak attacked akhilesh saying  the sp talks about  the cat going on

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने देश में महिलाओं की स्थिति पर सवाल उठाए हैं। इसे उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि "समाजवादी पार्टी का हाल वही है '100 चूहे खाकर बिल्ली हज...

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने देश में महिलाओं की स्थिति पर सवाल उठाए हैं। इसे उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि "समाजवादी पार्टी का हाल वही है '100 चूहे खाकर बिल्ली हज पर चली'...समाजवादी पार्टी को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए कि उनके शासन काल में बहू बेटी की इज्जत आबरू लूटी जा रही थी। प्रदेश की जनता इन्हें कभी माफ नहीं करेगी।

महिलाओं की स्थित पर अखिलेश ने जाहिर की थी चिंता 
दरअसल, अखिलेश यादव ने प्रदेश में महिलाओं की स्थित पर चिंता जाहिर करते हुए दावा कि 'आधी आबादी' की भागीदारी के बिना सच्ची तरक्की मुमकिन नहीं है। यादव ने आज सपा कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, ''अगर किसी समाज या देश को समझना है, तो उसकी महिलाओं की स्थिति देखनी होगी, और अगर वह बात पता चल जाए, तो पूरे समाज की स्थिति का पता चल जाएगा। भारत में, जहां अलग-अलग जाति और धर्म के लोग रहते हैं वहां अंदाजा लगाने पर पता चलता है कि हमारी महिलाओं और बहनों की हालत असल में बहुत खराब है।

महिलाओं की भागीदारी के बिना सच्ची तरक्की नामुमकिन 
उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि भविष्य में समाजवादी पार्टी की सरकार आने पर महिला सुरक्षा, महिला स्वास्थ्य, महिला सम्मान और महिला खुशहाली से जुड़ी परियोजनाओं को और बेहतर तरीके से लागू किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ''मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि आधी आबादी यानी महिलाओं की भागीदारी के बिना सच्ची तरक्की नामुमकिन है, इसलिए पीडीए (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) की सबसे बड़ी ताकत पिछड़े वर्ग, दलित, अल्पसंख्यक और हमारे मुस्लिम भाई हैं, लेकिन हम इस आधी आबादी के सहयोग के बिना समाज और देश को आगे नहीं बढ़ा सकते।

महिलाओं के सम्मान के लिए विशेष योजनाएं लाएगी सपा 
उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में पीडीए के दम पर सरकार बनाकर महिलाओं के सम्मान के लिए विशेष योजनाएं लागू करेगी और उन्हें खुशहाल जिंदगी की राह पर ले जाएगी। 

1090 के जरिए लड़कियों और महिलाओं की मदद 
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने शासनकाल में शुरू की गई महिला हेल्पलाइन 1090 का जिक्र करते हुए कहा, ''जब '1090' हेल्पलाइन पहली बार शुरू हुई थी, तो बहुत से लोगों को शक था कि यह आखिर में कितनी असरदार साबित होगी। हालांकि, मुझे यह देखकर खुशी हुई कि एक बार जब 1090 के जरिए लड़कियों और महिलाओं की मदद करने तथा उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की पहल शुरू हुई और जब नतीजे के आंकड़े अखबारों में छपे तो उच्चतम न्यायालय ने भी इस कोशिश की तारीफ की, और साथ ही सुझाव दिया कि दूसरे राज्यों को भी इससे सीखना चाहिए।

'कन्या विद्याधन योजना' सपा सरकार की महत्तव पूर्ण योजना रही 
उन्होंने अपने पिता एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव द्वारा लड़कियों की पढ़ाई में मदद के लिए शुरू की गई 'कन्या विद्याधन योजना' का भी जिक्र करते हुए कहा, ''उस समय, देश में लड़कियों की पढ़ाई और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए कोई खास योजना नहीं थी। नेताजी (मुलायम सिंह यादव) ने यह कोशिश शुरू की, और उसके बाद आई समाजवादी सरकार में हमने इसे और बढ़ाने तथा मजबूत करने का काम किया है।

 सपा की सरकार बनी तो महिलओं के लिए विशेष योजना लाएगी सरकार 
सपा प्रमुख ने कहा कि वर्ष 2027 में प्रदेश में सपा की सरकार बनने के बाद सरकार बेटियों की पढ़ाई और माताओं-बहनों की भलाई के लिए और भी बड़ी योजनाएं लागू करेगी। कार्यक्रम में मौजूद उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन ने इस अवसर पर कहा कि सपा अध्यक्ष ने अपने मुख्यमंत्रित्व काल में अपर पुलिस महानिदेशक का एक खास पद सृजित किया था, जिस पर एक महिला अधिकारी की तैनाती की जाती थी।

उन्होंने बताया कि उस महिला अफसर की देखरेख में काम करने वाले पूरे संगठनात्मक ढांचे को महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर लगातार नजर रखने का काम सौंपा गया था ताकि यह सुनिश्चित हो कि सही कार्रवाई की जा रही है और यह देखा जा सके कि क्या रोकथाम के उपाय ऐसे अपराधों को रोकने में कामयाब हो रहे हैं। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!