बिना पक्षपात के छह वर्षों में दी साढ़े पांच लाख से अधिक युवाओं को नौकरी, सपा से मिले हुए हैं योगी के ये मंत्री, पढ़ें यूपी की 10 बड़ी खबरें

Edited By Ramkesh,Updated: 23 Mar, 2023 08:03 PM

gave jobs to more than five and a half lakh youth in six years without any bias

सरकार ने पिछले छह वर्षों में पूरी निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ साढ़े पांच लाख से ज्यादा युवाओं को नौकरी दी है। मुख्यमंत्री ने यहां लोक सेवा आयोग द्वारा विभिन्न विभागों के नवचयनित 496 अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरण एवं ई-अधियाचन पोर्टल के...

लखनऊ: सरकार ने पिछले छह वर्षों में पूरी निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ साढ़े पांच लाख से ज्यादा युवाओं को नौकरी दी है। मुख्यमंत्री ने यहां लोक सेवा आयोग द्वारा विभिन्न विभागों के नवचयनित 496 अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरण एवं ई-अधियाचन पोर्टल के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी सरकार में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को निशाने पर लिया है। अखिलेश ने कहा कि 2022 में हो चुके लोकसभा उपचुनाव में उन्होंने समाजवादी पार्टी की मदद की थी। मौजूदा समय में मैनपुरी से विधायक और मंत्री जयवीर सिंह पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि पर्यटन मंत्री ने मैनपुरी से समाजवादी पार्टी को जितवाया है।

1- Swachhotsav-2023 Program: डीएम ने नवदेवी सम्मान समारोह में 27 महिलाओं को शाल एवं प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
संतकबीरनगर: जिलाधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के लिए स्वच्छोत्सव-2023 कार्यक्रम अंतर्गत नव देवी सम्मान समारोह का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह उपस्थित रहें। 

2- सारस मिला मगर Akhilesh Yadav के BJP पर तंज की बारिश जारी
अमेठी: अमेठी (Amethi) में पक्षी विहार से लापता सारस के मिलने के बाद भी समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) सरकार पर तंज की बारिश जारी रखी है। 

3- UP: जिला कारागार में 253 बंदियों ने रखा नवरात्र का व्रत, तो 60 मुस्लिम बंदियों ने रखा रोजा
फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फर्रूखाबाद (farrukhabad) में चैत्र नवरात्र (Chaitra Navratra) के प्रथम दिन (First Day)कारागार में विधि विधान से मां दुर्गा की मूर्ति की स्थापना की गई। एसीजेएम शिवम कुमार द्वारा विधि विधान से पूजा पाठ करके शुभारंभ किया गया। जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद ने विधि विधान से मां दुर्गा का पूजा पाठ किया।

4- ओम प्रकाश राजभर बोले- अब यूपी से खत्म हो चुकी हैं बसपा व कांग्रेस
लखनऊ: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बसपा और कांग्रेस पर जोरदार निशाना साधा है। राजभर ने कहा कि बसपा और कांग्रेस अब यूपी में खत्म हो चुकी हैं। लोकसभा चुनाव तक संगठन और कार्यकर्ताओं के बूथ उनकी पार्टी सपा को पीछे छोड़ देगी। लोकसभा चुनाव में सुभासपा बड़ी भूमिका में होगी। इससे पहले निकाय चुनाव में पार्टी मजबूती से लड़कर नगर पंचायतों में अपने दम पर जीत दर्ज करेगी।

5-स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही: मेडिकल स्टोर संचालक ने किया ऑपरेशन, मरीज की मौत
बलिया: जिले के खेजुरी कस्बे में एक व्यक्ति की आपरेशन के बाद मौत हो जाने के मामले में एक मेडिकल स्टोर के संचालक को बृहस्पतिवार को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस सूत्रों ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से यहां बताया कि खेजुरी थाना क्षेत्र के खेजुरी कस्बे के एक मेडिकल स्टोर के संचालक ए. रहमान ने बुधवार को जिगिरसड़ गांव के रहने वाले मुन्ना गुप्ता का ‘हाइड्रोसील' का ऑपरेशन किया था। ऑपरेशन के बाद गुप्ता की हालत बिगड़ गई और बुधवार की शाम उनकी मौत हो गई।

6- अतीक अहमद के सपनों के शहर पर चला बुलडोजर, अहमद सिटी और अलीना सिटी हुआ ध्वस्त
प्रयागराज  विकास प्राधिकरण (PDA) द्वारा बाहुबली भूमाफिया एवं पूर्व सांसद अतीक अहमद के सपनों के शहर अहमद सिटी और अलीना सिटी पर बुलडोजर की कार्रवाई की गई इस दौरान भारी मात्रा...

7- मिशन 2024: रामचरितमानस का पाठ कराकर दलितों में पैठ बनाने की कवायद में जुटी भाजपा
लखनऊ: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नवरात्र के मौके पर मंदिरों में दुर्गासप्तशती और रामचरित मानस के पाठ का आयोजन के जरिए भाजपा हिन्दुओं खासकर दलितों को अपने मंच पर लाने की कवायद में जुट गई है।

8- केशव प्रसाद मौर्य ने जान को खतरा बताया तो शिवपाल ने ली चुटकी, कहा- अंदाजा लगा सकते...
कानपुर: सपा के महासचिव शिवपाल यादव यूपी के कानपुर देहात पहुंचे, जहां उन्होंने औद्योगिक इकाई का शुभारंभ किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के समाजवादी पार्टी से खुद को खतरा बताने वाले बयान पर कहा कि इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि देश में और प्रदेश में कानून व्यवस्था की क्या स्थिति है।

9- पुलिस मुठभेड़ मे 3 बदमाश गिरफ्तार, महिला का अपहरण कर मांगी थी 50 लाख की फिरौती
आगराः महिला का अपहरण कर लूटने और बाद में फिरौती मांगने वाले बदमाशों से गुरुवार सुबह एत्माददौला पुलिस की मुठभेड़ हो गयी। पुलिस से मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया वहीं पुलिस ने तीन बदमाशों को दबोच लिया।

10-BJP सांसद सुब्रत पाठक ने सपा पर साधा निशाना, बोले- अखिलेश को क्यों सता रहा है गिरफ्तारी का डर
कन्नौज : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कन्नौज (kannauj) में लोकसभा सीट से भाजपा (BJP) सांसद सुब्रत पाठक (Subrata Pathak) ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के बयानों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि, अखिलेश यादव को गिरफ्तारी का डर क्यों सता रहा है, जरूर  कुछ किया होगा इसीलिए डर रहे।' अगर कुछ गलत कर रहे हैं तो अखिलेश यादव बचने वाले नहीं है' सरकार कोई सपा नेता को परेशान नहीं कर रही है।' 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!