66 की उम्र में मां बनने वाली हैं Bollywood की ये फेमस Actress! बोलीं-मैं Pregnant हूं, मुझे सुनकर अच्छा लगा...

Edited By Purnima Singh,Updated: 21 Mar, 2026 05:50 PM

bollywood actress is set to become a mother at the age of 66

बॉलीवुड अभिनेत्री Neena Gupta को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही प्रेग्नेंसी की अटकलों पर अब खुद एक्ट्रेस ने विराम लगा दिया है। हाल के दिनों में वायरल हुए वीडियो और तस्वीरों के बाद फैली इन अफवाहों को उन्होंने पूरी तरह निराधार बताया है ....

UP Desk : बॉलीवुड अभिनेत्री Neena Gupta को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही प्रेग्नेंसी की अटकलों पर अब खुद एक्ट्रेस ने विराम लगा दिया है। हाल के दिनों में वायरल हुए वीडियो और तस्वीरों के बाद फैली इन अफवाहों को उन्होंने पूरी तरह निराधार बताया है।

मीडिया से बातचीत में नीना गुप्ता ने स्पष्ट किया कि वह गर्भवती नहीं हैं और यह महज गलतफहमी का नतीजा है। उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि लोगों ने उनके लुक को गलत तरीके से समझ लिया। एक्ट्रेस के मुताबिक, जिस साड़ी में वह नजर आई थीं, उसका कपड़ा काफी मोटा था, जिसकी वजह से उनका पेट उभरा हुआ दिखाई दे रहा था।

नीना गुप्ता ने इस पूरे मामले पर मजाकिया प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “अब बस यही बाकी रह गया था, एक असली ‘बधाई हो’।” उन्होंने कहा कि इस तरह की चर्चाएं उन्हें अजीब नहीं बल्कि दिलचस्प लगती हैं, क्योंकि इससे समाज की बदलती सोच का भी संकेत मिलता है।

यह भी पढ़ें : एक क्लिक पर लड़कियों का सौदा! कोडवर्ड का इस्तेमाल कर बिछाया ₹400 करोड़ का जाल, Online धड़ल्ले से चल रहा गंदा धंधा, ग्राहक चुन रहे अपनी पसंद की...

दरअसल, यह चर्चा उस समय शुरू हुई जब वह एक हाई-प्रोफाइल इवेंट में नजर आईं, जहां उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए। कुछ यूजर्स ने उनके लुक पर टिप्पणी करते हुए प्रेग्नेंसी को लेकर कयास लगाने शुरू कर दिए, जो देखते ही देखते अफवाह बन गई।

बता दें कि Neena Gupta अपनी बेबाक राय और अलग सोच के लिए जानी जाती हैं। निजी जीवन में भी उन्होंने सामाजिक परंपराओं से हटकर फैसले लिए हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर Viv Richards के साथ अपने रिश्ते और बेटी Masaba Gupta की परवरिश को लेकर हमेशा खुलकर बात की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!