Edited By Purnima Singh,Updated: 21 Mar, 2026 06:52 PM

Silver Gold Rate UP: सर्राफा बाजार में शनिवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई, जिससे खरीदारों और निवेशकों दोनों के बीच हलचल तेज हो गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार के संकेतों के बीच घरेलू बाजार में भी कीमती धातुओं के दाम नीचे आए हैं...
Silver Gold Rate UP: सर्राफा बाजार में शनिवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई, जिससे खरीदारों और निवेशकों दोनों के बीच हलचल तेज हो गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार के संकेतों के बीच घरेलू बाजार में भी कीमती धातुओं के दाम नीचे आए हैं।
सोने चांदी की कीमतों में भारी गिरावट (Silver Gold Rate UP)
उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों-लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी और आगरा-में 21 मार्च 2026 को 24 कैरेट सोने का भाव घटकर ₹1,46,320 प्रति 10 ग्राम पर आ गया। यह पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले ₹3,570 की गिरावट दर्शाता है। वहीं 22 कैरेट सोना भी सस्ता हुआ है। इसका भाव ₹1,39,350 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया, जो करीब ₹3,400 की कमी को दर्शाता है। चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। शनिवार सुबह तक चांदी ₹2,60,000 प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार करती नजर आई।
यह भी पढ़ें : 66 की उम्र में मां बनने वाली हैं Bollywood की ये फेमस Actress! बोलीं-मैं Pregnant हूं, मुझे सुनकर अच्छा लगा...
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, हालिया गिरावट की प्रमुख वजह मुनाफावसूली और कमजोर मांग है। तेजी के बाद निवेशकों ने प्रॉफिट बुकिंग की, जिससे कीमतों पर दबाव बना। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और अमेरिकी फेडरल रिजर्व से जुड़े संकेत भी कीमतों को प्रभावित कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : एक क्लिक पर लड़कियों का सौदा! कोडवर्ड का इस्तेमाल कर बिछाया ₹400 करोड़ का जाल, Online धड़ल्ले से चल रहा गंदा धंधा, ग्राहक चुन रहे अपनी पसंद की...
विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल सोने-चांदी की कीमतें वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों और निवेशकों के रुझान पर निर्भर रहेंगी। ऐसे में निवेशकों को बाजार की दिशा स्पष्ट होने तक सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।