सरकार ने 500 से अधिक खिलाड़ियों को प्रत्यक्ष सरकारी नौकरी दी: CM Yogi Adityanath

Edited By Purnima Singh,Updated: 22 Mar, 2026 11:17 AM

cm yogi adityanath statement

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार ने अब तक 500 से अधिक खिलाड़ियों को प्रत्यक्ष रूप से सरकारी नौकरी उपलब्ध कराई है जिसमें पुलिस उपाधीक्षक रैंक के नियुक्ति शामिल है। उन्होंने कहा, "प्रदेश के भीतर आपने देखा होगा...

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार ने अब तक 500 से अधिक खिलाड़ियों को प्रत्यक्ष रूप से सरकारी नौकरी उपलब्ध कराई है जिसमें पुलिस उपाधीक्षक रैंक के नियुक्ति शामिल है। उन्होंने कहा, "प्रदेश के भीतर आपने देखा होगा कि हमारे धावकों ने पदक जीते और देश के लिए खेला, लेकिन उन्हें समाज और सरकार से जो प्रोत्साहन मिलना चाहिए था, उसकी कमी थी। हमने कहा कि वे देश के लिए खेल रहे हैं, हमें उन्हें कुछ गारंटी देनी चाहिए। कम से कम हम सरकारी सेवा में उस खिलाड़ी को एक अवसर दे सकते हैं।" 

'खिलाड़ियों को तहसीलदार, अपर निदेशक और अन्य विभागों में मिली तैनाती' 
योगी आदित्यनाथ ने कहा, "हमने हमारी नीति में परिवर्तन किया और आज मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि हमने प्रदेश में अब तक 500 से अधिक खिलाड़ियों को सीधे तौर पर सरकारी नौकरी उपलब्ध कराई है जिसमें पुलिस उपाधीक्षक रैंक तक की नियुक्ति शामिल है।" मुख्यमंत्री शनिवार को लखनऊ में एक अग्रणी अंग्रेजी दैनिक अखबार द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिन खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दी गई है, उनमें कुछ तहसीलदार, अपर निदेशक (खेल) और अन्य विभागों में तैनात हैं। खेल कोटे में पुलिस उपाधीक्षक के तौर पर उत्तर प्रदेश पुलिस में शामिल हुईं एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय वर्ल्ड कप टूर्नामेंट की खिलाड़ी दीप्ति शर्मा को गोमती नगर एक्सटेंशन में पुलिस मुख्यालय में नवंबर में सम्मानित किया गया था। 

'पिछले 11 से 12 सालों में नई खेल संस्कृति का हुआ जन्म'
आदित्यनाथ ने कहा, ''पिछले 11 से 12 वर्षों में हमने एक नयी खेल संस्कृति का जन्म होते हुए देखा है। 'खेलो इंडिया' और 'फिट इंडिया आंदोलन' जैसी पहल के जरिए प्रधानमंत्री ने एक समग्र खेल नीति की नींव डाली है। प्रधानमंत्री के विचारों से प्रेरित होकर उत्तर प्रदेश सरकार ने 2017 से इस अभियान को आगे बढ़ाया।'' उन्होंने कहा, ''बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड) वर्तमान में वाराणसी में एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम का निर्माण कर रही है। वहीं, गोरखपुर में एक अन्य अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का निर्माण हो रहा है और लखनऊ में पहले से एक स्टेडियम मौजूद है। हम इसी तरह के एक स्टेडियम का गाजियाबाद में निर्माण करने की योजना बना रहे हैं।'' 

मुख्यमंत्री ने कहा, ''हमने पूर्व में बीसीसीआई को इस परियोजना के लिए भूमि आवंटित की थी। हालांकि, वे स्थल पर निर्माण आगे नहीं बढ़ा सके। परिणाम स्वरूप हमने बीसीसीआई को जमीन लौटाने का अनुरोध किया। इसके बदले, हम उन्हें वित्तीय मुआवजा उपलब्ध कराएंगे या अन्यत्र जमीन आबंटित करेंगे।'' योगी आदित्यनाथ ने कहा, ''हमारा इरादा स्वयं स्टेडियम निर्माण करने का है जिससे उस क्षेत्र के भीतर खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिल सके।'' उन्होंने कहा, ''इस साल के बजट में हमने विशेष प्रावधान किया है। उत्तर प्रदेश में 18 मंडल हैं और हर मंडल में एक समर्पित खेल कॉलेज होना चाहिए जिसमें प्रत्येक में एक विशेष खेल के लिए उत्कृष्टता केंद्र होने चाहिए।'' 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!