रायबरेली में एक साथ दिखाई पड़े चार अजगर, मचा हड़कंप

Edited By Ramkesh,Updated: 23 Dec, 2022 04:43 PM

four pythons appeared together in rae bareli created a stir

उत्तर प्रदेश के रायबरेली के डलमऊ इलाके के गांव में शुक्रवार को एक साथ चार अजगर निकलने से हड़कंप मच गया जिन्हें बाद में वन विभाग के कर्मचारियों ने पकड़ कर जंगल मे छोड़ दिया। वन विभाग के डलमऊ इलाके के रेंजर हरि ओम श्रीवास्तव ने आज बताया कि यहां के करसना...

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली के डलमऊ इलाके के गांव में शुक्रवार को एक साथ चार अजगर निकलने से हड़कंप मच गया जिन्हें बाद में वन विभाग के कर्मचारियों ने पकड़ कर जंगल मे छोड़ दिया। वन विभाग के डलमऊ इलाके के रेंजर हरि ओम श्रीवास्तव ने आज बताया कि यहां के करसना पुरौली गांव में करीब 12 बजे दो विशालकाय अजगर और दो छोटे अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह चारों अजगर एक साथ दिखाई दिए थे। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तुरंत ही रेस्क्यू शुरू कर दी और जल्द ही दोनों अजगरों को पकड़ कर उन्हें वन विभाग के माधवपुर के घने जंगलों में छोड़ दिया।

वन विभाग के रेंजर ने बताया कि आजकल ठंड में जब भी धूप अच्छी निकलती है तब अजगर आमतौर पर बाहर निकलते है, जिससे आम लोगों में दहशत फैल जाती है। वन विभाग इन सरीसृपों का रेस्क्यू कर इन्हें इनके प्राकृतिक आवास में छोड़ देते है जिससे इनकी सुरक्षा भी रहती है और पारस्थितिकी तंत्र भी संतुलित रहता है।  गौरतलब है कि अजगर एक विशालकाय नाग है। यह एक विषहीन नाग प्रजाति है जो एशिया, अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के वनों में पायी जाती है। हालांकि भारत में यह कुछ स्थानों पर पाए जाते है। इन  प्रजातियां बेहद कम है। अधिक ठंड से इनकी मौत भी हो सकती है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!