दिल दहला देने वाली वारदात; मंदिर में दर्शन करने जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

Edited By Pooja Gill,Updated: 05 Apr, 2026 01:23 PM

a shocking incident a young man was shot dead while visiting a temple

प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहां पर ज़िला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर अंतू थाना क्षेत्र के एक गांव में...

प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहां पर ज़िला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर अंतू थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की देर शाम बाइक सवार हमलावरों ने मंदिर दर्शन करने जा रहे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। 

बाइक सवार युवकों ने मारी गोली 
नगर के सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) प्रशांत राज हुड़्डा ने बताया कि जिले के अंतू थाना क्षेत्र के डुहिया निवासी पंकज शुक्ला (32) ग्राम प्रधान पवन यादव के साथ बाइक से शाम चंद्रिका देवी धाम दर्शन के लिए जा रहा था। उन्होंने बताया कि जैसे ही वह रैबीरजानीपुर गांव के निकट पहुंचा था, तभी मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। 

जांच में जुटी पुलिस   
एएसपी ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लिया है। उन्होंने बताया कि हमलावरों की पहचान हो गई है और घटना के संबंध में जांच जारी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!