UP Board Result 2026: सचिव भगवती सिंह का बड़ा ऐलान- जानें अप्रैल के किस हफ्ते में आएगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट

Edited By Anil Kapoor,Updated: 08 Apr, 2026 07:54 AM

up board result 2026 know when the 10th 12th results will be declared

UP Board Result Date 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा देने वाले लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने की तैयारी लगभग पूरी कर ली है। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह...

UP Board Result Date 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा देने वाले लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने की तैयारी लगभग पूरी कर ली है। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह के मुताबिक, अप्रैल के आखिरी हफ्ते में नतीजों की घोषणा कर दी जाएगी।

मूल्यांकन का काम हुआ पूरा, अब रिजल्ट की तैयारी
बोर्ड ने इस बार रिकॉर्ड समय में कॉपियों की चेकिंग का काम निपटाया है। कॉपियों का मूल्यांकन 18 मार्च से शुरू होकर 4 अप्रैल 2026 को संपन्न हो गया। बीच में ईद और रामनवमी के कारण काम की समय-सीमा को थोड़ा बढ़ाकर 4 अप्रैल किया गया था। पौने 3 करोड़ कॉपियों को जांचने के लिए 1.53 लाख शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। पूरी प्रक्रिया CCTV की निगरानी में हुई और केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा।

ये भी पढ़ें:- UP के किसानों के लिए बड़ी खबर: फसल बर्बादी का पाई-पाई हिसाब देगी योगी सरकार, जानें कैसे मिलेगा मुआवजा

कितने परीक्षार्थियों की किस्मत का होगा फैसला?
इस साल यूपी बोर्ड की परीक्षा में छात्रों की भारी संख्या देखने को मिली है:-
- हाईस्कूल (10वीं): लगभग 27.61 लाख छात्र पंजीकृत थे, जिनमें से 26 लाख ने परीक्षा दी।
- इंटरमीडिएट (12वीं): करीब 25.76 लाख पंजीकृत छात्रों में से 24.5 लाख परीक्षा में शामिल हुए।
- कुल उपस्थिति: 53 लाख से अधिक छात्रों में से करीब 2.87 लाख परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

20 से 25 दिनों में आएगा परिणाम
सचिव भगवती सिंह ने बताया कि कॉपियां चेक होने के बाद अब अंकों को वेबसाइट पर अपलोड करने (Tabulation) का काम चल रहा है। इस प्रक्रिया में 20 से 25 दिन का समय लगता है। पिछले साल भी 25 अप्रैल को रिजल्ट जारी हुआ था, और इस बार भी बोर्ड उसी लक्ष्य के साथ काम कर रहा है।

ये भी पढ़ें:- Prayagraj में नवाबी जायका का घिनौना खेल: गोमांस की बिरयानी परोसने वाला रेस्टोरेंट सील, 4 आरोपी सलाखों के पीछे

छात्र कहां देख सकेंगे रिजल्ट?
रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर डालकर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!