कलर प्रिंटर से छापे 500-500 के जाली नोट, बस ये गलती पड़ी भारी, पुलिस के हत्थे चढ़े चार आरोपी; नकली नोटों का जखीरा बरामद

Edited By Purnima Singh,Updated: 05 Apr, 2026 12:30 PM

counterfeit currency printing racket busted in bahraich

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने कलर प्रिंटर से जाली नोट छापने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ कर उसके चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार शुक्रवार और...

बहराइच : उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने कलर प्रिंटर से जाली नोट छापने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ कर उसके चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात को गई कार्रवाई में आरोपियों के पास से नकली नोट और एक कलर प्रिंटर बरामद किया गया। 

पुलिस अधीक्षक (एसपी) विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस की गश्ती टीम ने गुजरातीपुरवा मोड़ के पास चार संदिग्धों को रोककर तलाशी ली। उनके कब्जे से 11,500 रुपये के जाली नोट (500 रुपये के 23 नोट) और एक कलर प्रिंटर बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लखीमपुर खीरी निवासी गुरुचरन सिंह उर्फ विजय 'उत्तराखंड' और सलीम उर्फ सूरज 'उत्तराखंड', तथा बहराइच जिले के गुलरिहा निवासी हरिराम लोध और अर्जुन के रूप में हुई है। एसपी ने बताया कि गुरुचरन सिंह उर्फ विजय एक शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ लखीमपुर खीरी में गंभीर धाराओं में कम से कम सात आपराधिक मामले दर्ज हैं। अन्य आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। 

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे कलर प्रिंटर की मदद से 500 रुपये के जाली नोट तैयार करते थे और असली नोटों के बदले तीन गुना नकली नोट देकर उन्हें बाजारों और दुकानों में चलाते थे। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ खैरीघाट थाने में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। एसपी के अनुसार, मामले की गहन जांच कर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!