कोरोना की चपेट में आए UP के पूर्व CM कल्याण सिंह, संजय गांधी PGI में भर्ती
Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 14 Sep, 2020 05:51 PM

देशभर में कोरोना वायरस का कहर तेजी से पांव पसारता जा रहा है। इसके संक्रमण की जद में बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं। वहीं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल और यूपी
लखनऊः देशभर में कोरोना वायरस का कहर तेजी से पांव पसारता जा रहा है। इसके संक्रमण की जद में बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं। वहीं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की कोरोना रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आई है।
बता दें कि उन्हें विशेष कोई परेशानी नहीं है। उन्हें दो दिन से बुखार आ रहा था। इसके बाद उनकी जांच हुई जिसमें वह पॉजिटिव पाए गए। संजय गांधी पीजीआई लखनऊ में वह फिलहाल चिकित्सकों की देखरेख में अपना इलाज करा रहे हैं।