Edited By Pooja Gill,Updated: 12 Dec, 2025 04:07 PM

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्रियों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल के निधन पर शोक व्यक्त किया। बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल...
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्रियों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल के निधन पर शोक व्यक्त किया। बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल का शुक्रवार सुबह महाराष्ट्र के लातूर स्थित उनके घर पर निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे और कुछ समय से बीमार थे।
'पाटिल जी का निधन अत्यंत दुःखद'
सीएम योगी आदित्यनाथ ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''पूर्व केंद्रीय मंत्री, वरिष्ठ राजनेता शिवराज पाटिल जी का निधन अत्यंत दुःखद है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!'' मुख्यमंत्री ने कहा,''प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ओम शांति!''
'ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें'
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी शिवराज पाटिल के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त की। मौर्य ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता शिवराज पाटिल जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें। ओम शांति!''
'परिजनों को दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें श्रीहरि'
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी पाटिल के निधन पर शोक जताते हुए एक पोस्ट में कहा, ‘‘ पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल जी के निधन की अत्यंत दु:खद सूचना प्राप्त हुई। प्रभु श्रीहरि जी से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ओम शांति!''