Election 2022: फर्जी मत को लेकर सपा- भाजपा समर्थकों में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी डंडे

Edited By Ramkesh,Updated: 20 Feb, 2022 06:11 PM

election 2022 bloody struggle in sp bjp over fake vote sticks fought fiercely

जिले में विधानसभा चुनाव के चलते आज चल रही मतदान प्रक्रिया के दौरान एक फर्जी मत को लेकर समाजवादी पार्टी तथा भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों में खूनी संघर्ष हो गया। सूत्रों की मोनें तो चिरगांव के बिठरी गांव की रहने वाली एक महिला ग्राम सिमथरी में वोट...

झासी: जिले में विधानसभा चुनाव के चलते आज चल रही मतदान प्रक्रिया के दौरान एक फर्जी मत को लेकर समाजवादी पार्टी तथा भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों में खूनी संघर्ष हो गया। सूत्रों की मोनें तो चिरगांव के बिठरी गांव की रहने वाली एक महिला ग्राम सिमथरी में वोट डालने के लिए गई, जहां उसे वोट डालने से रोक दिया गया। उससे कहा गया कि बिठरी में भी मतदान केंद्र है, इसलिए वह वहीं जाकर वोट डाले, लेकिन महिला सिमथरी में वोट डालने पर अड़ी रही। जिसे लेकर दोनो समर्थकों में खूनी संघर्ष हो गया। 

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक घटना झांसी जिले चिरगांव थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।  सपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि वह महिला भाजपा का वोट डालने आई थी। जब सपा कार्यकर्ताओं ने उस महिला को वोट नहीं डालने दिया तो भाजपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों में झड़प हुई और देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे, गुम्मे व पत्थर चलने लगे। इस घटना से मतदान प्रक्रिया रुक गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना में दोनों पक्षों के 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। 

PunjabKesari

वहीं इस मामले में मामले में एसएसपी शिवहरि मीणा ने बताया घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और स्थिति को नियंत्रित किया। तनाव की स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि दो पड़ोसी लेकिन दोनों अलग- अलग पार्टी के कार्यकर्ता है। इस मामले में दोनो तरफ से दो- दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी के मुताबिक दोनो की मारपीट बूथ केन्द्र पर नहीं हुई बल्कि दोनो की मारपीट घर पर हुई है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!