'वोटों की फसल काटने संभल जा रहे थे राहुल', विपक्ष पर जमकर बरसे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

Edited By Pooja Gill,Updated: 04 Dec, 2024 03:41 PM

deputy cm brajesh pathak lashed out at the opposition

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी संभल हिंसा के पीड़ित परिवारों से मिलने संभल जाने वाले थे। लेकिन प्रशासन की ओर से इसकी अनुमति न मिलने पर वह दिल्ली वापस लौट गए। इस पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल...

लखनऊ : कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी संभल हिंसा के पीड़ित परिवारों से मिलने संभल जाने वाले थे। लेकिन प्रशासन की ओर से इसकी अनुमति न मिलने पर वह दिल्ली वापस लौट गए। इस पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी वोटों की फसल काटने के लिए संभल जाना चाहते हैं। उन्हें प्रदेश केअमन-चैन से कोई मतलब नहीं है। वह सिर्फ अपनी राजनीति चमकाना चाहते हैं। 

राहुल गांधी के संभल दौरे पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि राहुल गांधी वोटों की फसल काटने के लिए संभल जाना चाहते हैं। अखिलेश यादव तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं। दोनों ही नेताओं को प्रदेश के अमन-चैन से कोई लेना-देना नहीं है। वे सिर्फ अपनी राजनीति चमका कर प्रदेश की कानून व्यवस्था को बिगाड़ना चाहते हैं। जनता भी उनका असली आचरण जानती है।

डिप्टी सीएम ने सपा-कांग्रेस से संभल न जाने की विनती की 
डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि संभल में धारा 144 लागू है। दोनों ही नेताओं से अनुरोध है कि वे प्रदेश की कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ न करें। आज का उत्तर प्रदेश विकसित राज्य होने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। दोनों नेताओं को यह पच नहीं रहा है। जब संभल में पूरी तरह से शांति हो जाए, तब दोनों नेता जाएं और जनता से भेंट करें।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विपक्ष पर हमलावर होते हुए कहा कि संभल के अपराधी विपक्षी पार्टी से जुड़े हैं। प्रदेश की जनता सपा और उनके नेताओं को कभी नहीं बख्शेगी। उन्होंने बताया कि इस घटना की उच्च स्तरीय जांच हो रही है। सपा और कांग्रेस के नेता प्रदेश के आमजन की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करते हैं। आग में घी डालने के लिए संभल जाना चाहते हैं। उन्हें प्रदेश के अमन से कोई मतलब नहीं है सिर्फ राजनीतिक रोटियां सेंकना चाहते हैं। भाजपा की प्राथमिकता प्रदेश की 25 करोड़ जनता है। आज प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज है। कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!