Mission 2022: कांग्रेस ने पीएल पुनिया को प्रचार समिति का बनाया अध्यक्ष, पार्टी में कई नए चेहरों को मिली जिम्मेदारी

Edited By Ramkesh,Updated: 16 Oct, 2021 12:15 PM

congress made pl punia the chairman of the campaign committee

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अपने खोए हुए जनाधार पाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने 2022 विधानसभा चुनाव के लिए दलित नेता पीएल पुनिया को प्रचार समिति को अध्यक्ष बनाया है। पार्टी ने इस बार कुछ पुराने चेहरे के साथ नये चेहरे को नई जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस के...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अपने खोए हुए जनाधार पाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने 2022 विधानसभा चुनाव के लिए दलित नेता पीएल पुनिया को प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाया है। पार्टी ने इस बार कुछ पुराने चेहरे के साथ नये चेहरे को नई जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस के वरिष्ट नेता सलमान खुर्शीद को घोषणापत्र समिति, राजेश मिश्रा को रणनीति समिति, प्रमोद कृष्णम को चार्जशीट कमेटी की जिम्मेदारी दी है तो वहीं निर्मल खत्री को समन्वय समिति प्रमुख बनाया गया है।

PunjabKesari

बता दें कि पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 3 कांग्रेस  उपाध्यक्ष,13 महासचिव 31 नए सचिव की नियुक्ति की है। 4 जिलाध्यक्षों को बदल कर नये जिला अध्यक्ष बनाएं है। वहीं यूपी विधानसभा चुनाव 2022 की नई रणनीति बनाने की राजेश मिश्रा को पार्टी ने जिम्मेदारी दी है। इलेक्शन समन्वय समिति के चेयरमैन बने निर्मल खत्री, अखिलेश प्रताप सिंह को संयोजक बनाया गया है। मेनिफेस्टो कमेटी की जिम्मेदारी सलमान खुर्शीद पर, संयोजक बनी सुप्रिया श्रीनेत को जिम्मेदारी दी गई है। अब देखना है कि कांग्रेस पार्टी आने वाले विधानसभा चुनाव में इन चेहरों के सहारे उत्तर प्रदेश में अपना खोया जनाधार कितना बढ़ा पाती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!