Chitrakoot News: SIR अभियान में एक लाख नाम हटे, 14 हजार मतदाताओं को नोटिस

Edited By Ramkesh,Updated: 01 Feb, 2026 05:32 PM

chitrakoot news one lakh names removed in sir campaign notice sent to 14 thous

जनपद में मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में सुधार का काम तेज कर दिया गया है। 6 जनवरी को जारी की गई ड्राफ्ट मतदाता सूची के बाद अब बूथ स्तर पर विशेष अभियान चलाकर नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन से जुड़े दावे व आपत्तियां...

चित्रकूट ( वीरेंद्र शुक्ला ): जनपद में मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में सुधार का काम तेज कर दिया गया है। 6 जनवरी को जारी की गई ड्राफ्ट मतदाता सूची के बाद अब बूथ स्तर पर विशेष अभियान चलाकर नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन से जुड़े दावे व आपत्तियां ली जा रही हैं। इस संबंध में जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने प्रेस वार्ता के दौरान अभियान की विस्तृत जानकारी दी।

जिलाधिकारी ने बताया कि SIR से पहले जनपद में कुल 7,38,948 मतदाता पंजीकृत थे। पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान सभी मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए गए, जिनमें से 6,37,956 प्रपत्र भरकर वापस प्राप्त हुए। जांच में लगभग एक लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। इनमें करीब 14 हजार मृतक मतदाता और 7 हजार डुप्लीकेट मतदाता पाए गए। शेष मतदाता या तो अन्य स्थानों पर स्थानांतरित हो चुके हैं अथवा अनुपस्थित या शिफ्टेड पाए गए।

डीएम ने बताया कि वर्ष 2003 से जिन मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो पाई थी, ऐसे करीब 14 हजार मतदाताओं को नोटिस जारी किया गया है। उनसे दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा गया है, ताकि उनका नाम मतदाता सूची में बना रह सके। इनमें से लगभग 8 हजार मतदाताओं की सुनवाई पूरी की जा चुकी है। जिन मतदाताओं को नोटिस मिली है और वे बाहर हैं, वे लिखित रूप से अधिकृत प्रतिनिधि के माध्यम से अपने दस्तावेज प्रस्तुत कर सकते हैं।

नोटिस पर सुनवाई की प्रक्रिया 27 फरवरी तक चलेगी। इसके बाद 3 मार्च तक अंतिम निर्णय लिया जाएगा और 6 मार्च तक अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि मतदाता अपने नाम से संबंधित किसी भी प्रकार के सुधार के लिए फॉर्म संख्या 6, 7 और 8 के माध्यम से बूथ स्तर पर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा नए मतदाता जोड़ने के लिए 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं को जोड़ने हेतु स्कूलों और कॉलेजों में भी विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!