प्रयागराज में चंद्रशेखर आज़ाद हाउस अरेस्ट,  भड़के समर्थकों ने पुलिस की गाड़ियों में की तोड़फोड़

Edited By Ramkesh,Updated: 29 Jun, 2025 08:18 PM

chandrashekhar azad house arrested in prayagraj enraged supporters

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा सांसद चंद्रशेखर आज़ाद को रविवार को प्रयागराज में हाउस अरेस्ट कर लिया गया। वह कौशांबी और करछना में हाल ही में हुई घटनाओं के पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहे थे। प्रशासन ने कानून-व्यवस्था का...

प्रयागराज, (सैय्यद आकिब रजा): आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा सांसद चंद्रशेखर आज़ाद को रविवार को प्रयागराज में हाउस अरेस्ट कर लिया गया। वह कौशांबी और करछना में हाल ही में हुई घटनाओं के पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहे थे। प्रशासन ने कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए उन्हें सर्किट हाउस से बाहर निकलने से रोक दिया। चंद्रशेखर ने इस कार्रवाई के विरोध में सर्किट हाउस परिसर में ही अपने समर्थकों के साथ धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

PunjabKesari

करछना में बेकाबू हुआ प्रदर्शन, पथराव-तोड़फोड़ से मचा तांडव
हाउस अरेस्ट की खबर फैलते ही चंद्रशेखर के करीब 5000 समर्थकों ने करछना इलाके में सड़क पर जमकर हंगामा किया। भीड़ ने पुलिस की 8 गाड़ियों और 7 प्राइवेट वाहनों में तोड़फोड़ की। बसों पर पथराव किया गया और भडेवरा बाजार में पुलिस व आम लोगों पर ईंट-पत्थर बरसाए गए। इस घटना में महिलाओं और बच्चों समेत 15 लोग घायल हो गए। स्थानीय दुकानदारों का आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने विशेष समुदाय (सवर्ण) की दुकानों को निशाना बनाकर तोड़फोड़ की।

PunjabKesari

स्थिति पर नियंत्रण के लिए बुलानी पड़ी अतिरिक्त फोर्स
स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर करने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारी पीछे हटने को तैयार नहीं थे। इसके बाद नैनी, करछना, घूरपुर, बारा, मुट्ठीगंज, औद्योगिक क्षेत्र समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। पीएसी और आरएएफ को भी तैनात किया गया। पांच घंटे चले तनाव के बाद स्थिति पर नियंत्रण पाया गया। भीम आर्मी के 17 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!