चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट: बेकाबू भीड़ ने किया जमकर तांडव, बाइकें फूंकी, बसों में तोड़फोड़ और किया पथराव

Edited By Pooja Gill,Updated: 30 Jun, 2025 11:08 AM

chandrashekhar azad house arrest uncontrollable crowd

प्रयागराज: आजाद समाज पार्टी काशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना लोकसभा क्षेत्र के सांसद चंद्रशेखर आजाद को रविवार को प्रयागराज में हाउस अरेस्ट कर लिया गया। वह कौशांबी और करछना में हाल ही में हुई घटनाओं के पीड़ित परिवारों...

प्रयागराज: आजाद समाज पार्टी काशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना लोकसभा क्षेत्र के सांसद चंद्रशेखर आजाद को रविवार को प्रयागराज में हाउस अरेस्ट कर लिया गया। वह कौशांबी और करछना में हाल ही में हुई घटनाओं के पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहे थे। प्रशासन ने कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए उन्हें सर्किट हाउस से बाहर निकलने से रोक दिया। चंद्रशेखर ने इस कार्रवाई के विरोध में सर्किट हाउस परिसर में ही अपने समर्थकों के साथ धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान भीड़ बेकाबू हो गई और दो घंटे तक जमकर बवाल हुआ।

PunjabKesari 
पथराव-तोड़फोड़ से मचा तांडव
हाउस अरेस्ट की खबर फैलते ही चंद्रशेखर के करीब 5000 समर्थकों ने करछना इलाके में सड़क पर जमकर हंगामा किया। भीड़ ने पुलिस की 8 गाड़ियों और 7 प्राइवेट वाहनों में तोड़फोड़ की। बसों पर पथराव किया गया और भडेवरा बाजार में पुलिस व आम लोगों पर ईंट-पत्थर बरसाए गए। बवाल के दौरान भड़ेवरा बाजार दो घंटे तक उपद्रव की आग में जलता रहा। तोड़फोड़ करते हुए भीड़ आगे बढ़ी और बाजार में भगदड़ मच गई।

PunjabKesari 

15 लोग हुए घायल 
इस बवाल में महिलाओं और बच्चों समेत 15 लोग घायल हो गए। स्थानीय दुकानदारों का आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने विशेष समुदाय (सवर्ण) की दुकानों को निशाना बनाकर तोड़फोड़ की। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर करने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारी पीछे हटने को तैयार नहीं थे। इसके बाद नैनी, करछना, घूरपुर, बारा, मुट्ठीगंज, औद्योगिक क्षेत्र समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। पीएसी और आरएएफ को भी तैनात किया गया। पांच घंटे चले तनाव के बाद स्थिति पर नियंत्रण पाया गया। भीम आर्मी के 17 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है।

PunjabKesari
जांच पड़ताल करने में जुटी पुलिस 

इस घटना के बाद पुलिस जांच पड़ताल करने में जुट गई। मौके पर 42 बाइकें लावारिस हाल में मिलीं। बाजार के व्यापारियों से पूछने पर कोई भी इनके बारे में कुछ बता नहीं पाया। इसके बाद इन सभी को पुलिस  कब्जे में लेकर थाने ले आई। साथ ही इन्हें सीज कर दिया गया। माना जा रहा है कि यह बाइकें उपद्रव में शामिल युवकों की हैं जो पुलिस के खदेड़ने पर बाइक छोड़कर भाग निकले। फिलहाल, पुलिस जांच कर रही है।

देखें वीडियो...  

 

 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!