Edited By Mamta Yadav,Updated: 15 Apr, 2023 01:45 AM

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शुक्रवार को बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती (Dr Bhimrao Ambedkar Jayanti) को पूरे प्रदेश में बूथ स्तर पर समरसता दिवस (Harmony day) के रूप में मनाया और उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उनको कृतज्ञता...
लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शुक्रवार को बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती (Dr Bhimrao Ambedkar Jayanti) को पूरे प्रदेश में बूथ स्तर पर समरसता दिवस (Harmony day) के रूप में मनाया और उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उनको कृतज्ञता पूर्वक नमन किया।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय द्वारा शुक्रवार को जारी बयान के अनुसार, भाजपा ने प्रदेश में डॉक्टर आंबेडकर प्रतिमा स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया तथा उनपर माल्यार्पण व पुष्पार्चन कर सामाजिक न्याय के अग्रदूत बाबा साहब को कृतज्ञतापूर्वक नमन किया। बयान के अनुसार, जिला स्तर पर गोष्ठियों का आयोजन कर बाबा साहब के सामाजिक न्याय, समरसता व समानता के लिए किये गए संघर्षों तथा राष्ट्रोत्थान में उनके योगदान पर चर्चा की गयी। उसमें कहा गया है, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर पुष्प अर्पित करके डॉक्टर आंबेडकर को नमन किया।

चौधरी ने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सामाजिक न्याय, आर्थिक सुदृढीकरण और समाज के अन्तिम पायदान पर खडे़ लोगों को सबल बनाते हुए बाबा साहेब द्वारा प्रशस्त मार्ग का अनुसरण कर रहे हैं।