Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 07 Feb, 2022 01:29 PM

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार को और 45 उम्मीदवारों की सूची घोषित की है। इसमें पांचवें, छठे व सातवें चरण के विधानसभा क्षेत्र वाले प्रत्याशी हैं। भाजपा ने कल 9 विधायकों का टि...
लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार को और 45 उम्मीदवारों की सूची घोषित की है। इसमें पांचवें, छठे व सातवें चरण के विधानसभा क्षेत्र वाले प्रत्याशी हैं। भाजपा ने कल 9 विधायकों का टिकट काटा है। सूची के अनुसार, पार्टी ने अमेठी में पूर्व सांसद संजय सिंह को मौका दिया है वहीं बलिया में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह और गाजीपुर के मोहम्मदाबाद क्षेत्र से अलका राय को उम्मीदवार बनाया है।
इन विधायकों के टिकट कटे:-
गरिमा सिंह (अमेठी)- टिकट कटने में पहला नाम आता है, गरिमा सिंह का। सीट से पिछली बार भाजपा से संजय सिंह की पहली पत्नी गरिमा सिंह ने चुनाव जीता था, लेकिन इस बार पार्टी ने उन्हें मौका नहीं दिया।
देवमणि द्विवेदी (लम्भुआ) -भाजपा ने सुलतानपुर में मौजूदा विधायक सूर्यभान सिंह की जगह इस बार विनोद सिंह और इसी जिले के लंभुआ क्षेत्र में विधायक देवमणि द्विवेदी की जगह सीताराम वर्मा को मौका दिया है।
अनीता कमल (आलापुर)- आलापुर से विधायक अनीता कमल के ही ससुर पूर्व विधायक त्रिवेणी राम को टिकट दिया गया है।
संजय जायसवाल (रुधौली)- बस्ती की रुधौली सीट पर मौजूदा विधायक संजय प्रताप जायसवाल की जगह उनकी पत्नी संगीता प्रताप जायसवाल को मौका दिया है।
कालीचरण प्रसाद (सलेमपुर)- सलेमपुर से कालीचरण का टिकट काट दिया गया है। उनकी जगह विजय लक्ष्मी गौतम को टिकट दिया गया है।
अरुणकांत यादव (फूलपुर पवई)- बीजेपी ने फूलपुर पवई से रामसूरत राजभर को विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया है। फूलपुर पवई से वर्तमान विधायक अरुणकांत यादव का टिकट पार्टी ने काट दिया है।
दारा सिंह चौहान (मधुबन)- दारा सिंह चौहान बीजेपी छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। ऐसे में बीजेपी ने मधुबन से रामविलास चौहान को टिकट दिया है।
सुरेंद्रनाथ सिंह (बैरिया)- अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले सुरेंद्र सिंह का बीजेपी ने टिकट काट दिया है। उनकी जगह आनंक स्वरूप शुक्ला को टिकट दिया गया है।