बदायूं: ट्रैक्टर की जबरदस्त टक्कर से हुई बाइक सवार मां-बेटे की मौत: न पुलिस पहुंची न एम्बुलेंस... सीमा विवाद में उलझा रहा मामला

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 02 Jul, 2022 06:12 PM

badaun the death of a bike rider due to a tractor collision

बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब शुक्रवार रात को ट्रैक्टर-ट्राली की बाइक से जोरदार टक्कर से हो गई।

बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब शुक्रवार रात को ट्रैक्टर-ट्राली की बाइक से जोरदार टक्कर से हो गई। इस हादसे में बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई। 1 घंटे तक मां-बेटे सड़क पर तड़पते रहे। हादसे की सूचना मिलने के बाद भी पुलिस घटनास्थल पर देरी से पहुंची। जिसके बाद पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। इस मामले में पुलिस और एंबुलेंस दोनों की लापरवाही उजागर हुई है। 

बताया जा रहा है कि यह हादसा उसावां थाना क्षेत्र में हरौड़ा पुलिस चौकी के पास हुआ। यहां  डहरपुर कलां गांव के रहने वाले अफरोज बेगम और बेटा नसीम बाइक पर सवार होकर रिश्तेदारी से लौट रहे थे। रास्ते में अचानक  ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दिया। हादसे में दोनों मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। मां-बेटे 1 घंटे तक रास्ते में तड़पते रहे। सूचना मिलने पर भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। हालांकि उच्च अधिकारियों के पहुंचने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 

इस पर पुलिस का कहना है कि जहां घटना हुई है वह क्षेत्र आलापुर थाना का है। ऐसे में वहां की पुलिस जाएगी। वहीं, अलापुर पुलिस घटनास्थल उसावां का बता रही थी। वहीं, SP सिटी प्रवीन सिंह चौहान ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ लिया है। ड्राइवर की तलाश जारी है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!