बहराइच में भीषण हादसा, बाइक सवारों को रौंदते हुए पलटा तेज रफ्तार पिकअप, तीन की मौत

Edited By Purnima Singh,Updated: 30 Mar, 2026 11:43 AM

3 people killed in car motorcycle collision

यूपी के बहराइच जिले के नानपारा कोतवाली क्षेत्र में रविवार शाम को पिकअप वाहन की चपेट में आने से एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस क्षेत्राधिकारी पहुप सिंह ने मीडिया को बताया कि रविवार को हुजूरपुर क्षेत्र से पिकअप वाहन...

बहराइच: यूपी के बहराइच जिले के नानपारा कोतवाली क्षेत्र में रविवार शाम को पिकअप वाहन की चपेट में आने से एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस क्षेत्राधिकारी पहुप सिंह ने मीडिया को बताया कि रविवार को हुजूरपुर क्षेत्र से पिकअप वाहन पर शादी का सामान लादकर रूपईडीहा की तरफ ले जाया जा रहा था। 

उन्होंने बताया कि रविवार देर शाम नानपारा कोतवाली क्षेत्र के तहत आने वाले नानपारा-नेपाल मार्ग पर हाड़ा बसेहरी गांव के पास पिकअप वाहन का टायर फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सामने से आ रही मोटरसाइकिल से टकराते हुए सड़क किनारे पलट गया। उन्होंने बताया कि पिकअप वाहन की चपेट में आयी मोटरसाइकिल पर तीन युवक सवार थे और वे तीनों पलटे हुए पिकअप वाहन के नीचे दब गये। उन्होंने बताया कि पुलिस तथा आसपास मौजूद लोगों ने सभी को बाहर निकाला और नजदीकी सरकारी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने तीनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। 

यह भी पढ़ें : गाजियाबाद में पंजाब केसरी के पत्रकार पर जानलेवा हमला, 1 दर्जन से ज्यादा धर्म विशेष के लोगों ने लाठी-डंडों से की मारपीट, बुरी तरह जख्मी

सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचे मृतकों के एक रिश्तेदार ने संवाददाताओं को बताया कि तीनों युवक जूड़ा गांव निवासी मनीष कुमार (35), गंगाभागड़ गांव निवासी बरसाती (45) और नई बस्ती गांव निवासी शिवा (18) आपस में रिश्तेदार थे। उन्होंने बताया कि वे सभी मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे।

यह भी पढ़ें : 10 दिन में सोने का रेट 13494 गिरा, चांदी के दाम में महागिरावट, खरीदारों के लिए है सही समय? जानिए क्या कहते हैं Experts 

Gold Silver Price : सर्राफा बाजार में बीते कुछ दिनों के भीतर सोने और चांदी की कीमतों में तेज हलचल देखने को मिली है। जहां एक ओर पिछले 10 दिनों में दोनों कीमती धातुओं के दामों में भारी गिरावट दर्ज की गई, वहीं हालिया सप्ताह में फिर से तेजी के संकेत मिलने लगे हैं। इससे निवेशकों और खरीदारों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है... पढ़ें पूरी खबर ... 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!