गर्लफ्रेंड से मिलने रात में पहुंचे प्रेमी की पिटाई मामले में एक्शन, चार के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया केस

Edited By Ramkesh,Updated: 29 Mar, 2026 07:04 PM

police have taken action in the case of a boyfriend who was beaten up while visi

जिले के बरखेड़ा क्षेत्र में तीन दिन से लापता एक युवक को खंभे से बांधकर पीटे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसके पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद व एक अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीलीभीत: जिले के बरखेड़ा क्षेत्र में तीन दिन से लापता एक युवक को खंभे से बांधकर पीटे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसके पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद व एक अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि बरखेड़ा थाना क्षेत्र के पौटा कलां गांव में तीन दिन से लापता 22 वर्षीय युवक को खंभे से बांधकर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस के अनुसार पीड़ित युवक की पहचान आरिफ (22 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार देर रात लगभग 11 बजे पीड़ित परिवार ने बरखेड़ा थाने में तहरीर दी और पिटाई के वीडियो साक्ष्य भी सौंपे।

सूत्रों ने बताया कि पीड़ित के पिता शफीक शाह ने गत शुक्रवार को पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि 24 मार्च की शाम लगभग चार बजे आरिफ खमरिया गांव के रास्ते स्टेशन की ओर दौड़ लगाने जा रहा था तभी रास्ते में बमरिया गांव निवासी तालिब, कैसर, पप्पू तथा गांव के 10-12 लोगों ने उसे रोक लिया। उन्होंने बताया कि तहरीर में लगाये गये आरोप के मुताबिक आरोपियों ने आरिफ को एक बिजली के खंभे से बांध दिया और लात-घूसों तथा डंडों से उसकी पिटाई की। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार जांच में पाया गया है कि आरिफ अपनी प्रेमिका से मिलने गया था और उसे उसकी प्रेमिका के परिजन और ग्रामीणों ने पकड़ लिया और कपड़े उतार कर पेड़ से बांधने के बाद कई घंटों तक उसकी बेरहमी से पिटाई की। उन्होंने बताया कि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए शनिवार देर शाम दो आरोपियों गिरफ्तार कर लिया जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!