UP के हरदोई में तेज रफ्तार का कहर! कार और बाइक की भीषण टक्कर में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, दो अन्य घायल

Edited By Purnima Singh,Updated: 30 Mar, 2026 10:46 AM

3 people killed in car motorcycle collision

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के सवायजपुर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी ...

हरदोई : उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के सवायजपुर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि बंथला गांव निवासी दीपक (20), गोविंद (20), लंकुश (40) तथा ईश्वर दयाल (15) एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर रविवार को सवायजपुर की ओर जा रहे थे। 

उन्होंने बताया कि इसी दौरान गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर खितौली गांव के पास तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि हादसे में मोटरसाइकिल सवार सभी लोग और कार सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। एएसपी ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने लंकुश, गोविंद और दीपक को मृत घोषित कर दिया। 

उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल ईश्वर दयाल को जिला मेडिकल कॉलेज भेजा गया है जबकि एक अन्य घायल का उपचार किया जा रहा है। सिंह ने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। 

यह भी पढ़ें : 10 दिन में सोने का रेट 13494 गिरा, चांदी के दाम में महागिरावट, खरीदारों के लिए है सही समय? जानिए क्या कहते हैं Experts 

Gold Silver Price : सर्राफा बाजार में बीते कुछ दिनों के भीतर सोने और चांदी की कीमतों में तेज हलचल देखने को मिली है। जहां एक ओर पिछले 10 दिनों में दोनों कीमती धातुओं के दामों में भारी गिरावट दर्ज की गई, वहीं हालिया सप्ताह में फिर से तेजी के संकेत मिलने लगे हैं। इससे निवेशकों और खरीदारों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है... पढ़ें पूरी खबर ... 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!