इधर LPG के बढ़े दाम.... उधर खटाखट UP में चोरी हुए 524 गैस सिलेंडर! पूरा ट्रक हुआ खाली, 17 लाख से अधिक की खेप गायब, जानें पूरा मामला

Edited By Purnima Singh,Updated: 09 Mar, 2026 12:09 PM

more than 500 gas cylinders stolen from a truck in jhansi

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में भारत पेट्रोलियम से संबद्ध एक ट्रक से 500 से अधिक एलपीजी गैस सिलेंडर चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। थाना सीपरी बाजार के प्रभारी जयप्रकाश चौबे ने बताया कि रायगंज...

झांसी : उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में भारत पेट्रोलियम से संबद्ध एक ट्रक से 500 से अधिक एलपीजी गैस सिलेंडर चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। थाना सीपरी बाजार के प्रभारी जयप्रकाश चौबे ने बताया कि रायगंज निवासी नीरज अग्रवाल का एक ट्रक करारी स्थित भारत पेट्रोलियम संयंत्र से संबद्ध है। 

उन्होंने बताया कि होली के पहले उनके चालक राजकुमार ने 524 गैस सिलेंडर लादकर ट्रक करारी डिपो के बाहर खड़ा कर दिया और होली अवकाश पर चले गए। थाना प्रभारी ने बताया कि होली के बाद चालक जब ट्रक लेने डिपो पहुंचे तो वहां ट्रक नहीं था। उन्होंने बताया कि छानबीन करने पर ट्रक बड़ागांव क्षेत्र में एक सुनसान जगह पर खड़ा पाया गया, लेकिन सभी गैस सिलेंडर गायब थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़ें: UP में दिल दहलाने वाला हादसा! नहाने के दौरान नदी में बहे 4 बच्चे, चीख-पुकार से गूंजा संगम घाट, फिर जो हुआ.... चौंका देगा 

बरेली (जावेद खान) : उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में रविवार को गांव पनवड़िया के पास बैगुल भाखड़ा नदी के संगम में नहाने गए चार बच्चे डूब गए। चीख पुकार सुनकर खेत पर मौजूद ग्रामीणों ने तीन को बाहर निकाल लिया। जबकि एक 12 वर्षीय प्रवीन नहीं मिल रहा है। स्थानीय गोताखोर जब उसे तलाश नहीं पाए तब पुलिस ने एसडीएम मीरगंज आलोक कुमार से एनडीआरएफ टीम भेजने का आग्रह किया.... पढ़ें पूरी खबर ....  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!