Edited By Ramkesh,Updated: 11 Jun, 2025 12:23 PM

उत्तर भारत के अधिकतर जिले में इन दिनों तेज धूप और उमस भरी गर्मी से हर कोई परेशान है। सुबह के 8 बजते ही इतनी तेज धूप हो जाती है जैसे आसमान से आग बरस रही हो। ऐसे में सूरज की तपिश और लू से अगर आप भी परेशान हैं तो डॉक्टर और वैद्य के अलावा आप ज्योतिष का...
प्रयागराज (सैय्यद आकिब रज़ा ): उत्तर भारत के अधिकतर जिले में इन दिनों तेज धूप और उमस भरी गर्मी से हर कोई परेशान है। सुबह के 8 बजते ही इतनी तेज धूप हो जाती है जैसे आसमान से आग बरस रही हो। ऐसे में सूरज की तपिश और लू से अगर आप भी परेशान हैं तो डॉक्टर और वैद्य के अलावा आप ज्योतिष का भी सहारा ले सकते हैं |

अपनी राशि के अनुसार पेय पदार्थ का करे सेवन
ज्योतिष के जानकारों ने राशि के अनुसार मनुष्य को लू और गर्मी से बचाने के लिए एस्ट्रो -ड्रिंक्स निकाले हैं | ज्योतिष के जानकारों का कहना है की लोग अगर अपनी राशि के अनुसार पेय पदार्थ का सेवन करेंगे तो उनको गर्मी का एहसास काफी कम होगा और स्वास्थ्य भी बरकरार रहेगा। प्रयागराज के मशहूर ज्योतिषाचार्य गुंजन वार्ष्णेय और आशुतोष वार्ष्णेय ने खास एस्ट्रो ड्रिंक को तैयार किया है । गुंजन वार्ष्णेय का कहना है कि आप अगर अपनी राशि के स्वामी ग्रह के अनुसार स्वामी ग्रह को प्रसन्न रखने वाला शरबत या पेय पदार्थ लेते हैं तो तय मानिए की लू और गर्मी से आपका कुछ बिगड़ने वाला नहीं है।

सूर्य के प्रभाव के चलते अगर अलग अलग राशि से जुड़ा इंसान अपनी राशि के अनुसार समायोजित करने वाला शरबत या ठंढा पेय पदार्थ है तो उसे गर्मी भी कम लगती है। एस्ट्रो -ड्रिंक्स का यह कल्चर इन दिनों संगम नगरी प्रयागराज में खासा लोकप्रिय हो रहा है। प्रयागराज के रहने वाले सूरज मिश्रा भी अपनी राशि के अनुसार एस्ट्रो ड्रिंक से जुड़ी जानकारी लेने पहुंचे सूरज मिश्रा कहना है कि 2019 में भी जब बेतहाशा गर्मी पड़ी थी तो एस्ट्रो ड्रिंक के सेवन से उनका काफी राहत मिली थी इस बार भी जून की गर्मी से निजात पाने के लिए वह अपनी राशि के अनुसार एस्ट्रो ड्रिंक की जानकारी लेने आए हुए हैं।
12 राशियों के अलग-अलग रंग के पेय पदार्थ
हमारे संवाददाता ने मशहूर ज्योतिषाचार्य गुंजन वार्ष्णेय और आशुतोष वार्ष्णेय से खास बातचीत की तो उन्होंने बताया कि इंसान की जिंदगी में राशि का बहुत बड़ा महत्व होता है राशि के अनुसार कार्य करने से इंसान की जिंदगी और सरल हो जाती है। उन्होंने बताया कि सभी 12 राशियों के अलग-अलग रंग के पेय पदार्थ है जो भी व्यक्ति अपनी राशि के अनुसार देसी पेय पदार्थ का सेवन करेगा तो उसकी भरपूर लाभ होगा। बातचीत में उन्होंने ये भी बताया कि अगर आपको अपने राशि का पता नहीं है तो आप जलीय तत्व वाले फलों जैसे खीरा . ककडी . तरबूज आदि का सेवन कर सकते है।
राशि वालों को क्या सेवन करना चाहिए
बारह राशियां होती हैं जिसमे सबसे पहले आती है मेष राशि | मेष का स्वामी ग्रहमंगल है | इस राशि के लोग अगर घर से बाहर निकलते समय तरबूज या अनार का सेवन करते हैं तो उन्हें लू और गर्मी से राहत मिलती है | वृष का स्वामी शुक्र माना गया है इसलिए अगर आप इस राशि के है तो आपको घर से निकलने से पहले नींबू की शिकंजी का सेवन करना चाहिए जो आपको ताप से बचाता है।
मिथुन राशि का स्वामी है बुध और मिथुन राशि के इंसान को आम का पाना और पुदीना राहत पहुचायेगा।अगली राशि कर्क है जिसका मालिक माना जाता है - चंद्रमा | कर्क राशि वाले को नारियल का पानी और लस्सी सबसे ज्यादा शीतलता पहुचाता है |सिंह राशि का स्वामी है सूर्य जो खुद ताप का सूचक है ऐसी राशि वालों को संतरे और गाजर का शरबत गर्मी में सर्वाधिक राहत पहुचाता है | कन्या राशि का मालिक है बुध और बुध राशि वालों को गर्मी के दिनों में खीरा ककडी जयादा खाना चाहिए।
तुला जिसका मालिक माना गया है शुक्र - शुक्र राशि वाले नीबू की शिकंजी या केले का शरबत गर्मी से राहत के लिए लेना चाहिए। वर्श्चिक राशि का स्वामी ग्रह है मंगल ऐसे लोगों को गर्मी ज्यादा लगती है क्योंकि मंगल खुद गर्मी का कारक है | इस राशि के लोगों को अनार का शरबत लेना चाहिए | धनु राशि का मालिक है गुरु और इस राशि के लोगों को गन्ने या बेल का रस गर्मी में राहत देने वाला होता है |
मकर राशि का स्वामी माना जाता है शनि और ऐसे राशि के लोग अगर ब्लैक बेरी का शरबत या काले अंगूर का शरबत पीते हैं तो उन्हें गर्मी से राहत मिलती है | कुभ राशि का भी स्वामी शनि है लेकिन इस राशि के लोगों को फालसे और जामुन का शरबत राहत देने वाला माना गया है | आख़िरी राशि है मीन जिसका मालिक ग्रह है गुरु इस राशि केलोग अगर आम का शेक या शरबत पीते हैं तो उन्हें गर्मी और लू से राहत मिलती है |