गजब! पति को पकौड़े लेने भेजकर बस से उतरी नवविवाहिता लापता, प्रेमी के साथ जाने का शक

Edited By Ramkesh,Updated: 12 Mar, 2026 07:57 PM

amazing a newlywed woman who got off a bus after sending her husband to buy pak

मुरादाबाद के बिलारी बस स्टैंड से एक नवविवाहिता के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। महिला अपने पति के साथ बस से सफर कर रही थी, लेकिन कुछ ही मिनटों में वह रहस्यमय ढंग से गायब हो गई। पति ने पत्नी के किसी युवक के साथ चले जाने की आशंका जताते हुए...

मुरादाबाद: मुरादाबाद के बिलारी बस स्टैंड से एक नवविवाहिता के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। महिला अपने पति के साथ बस से सफर कर रही थी, लेकिन कुछ ही मिनटों में वह रहस्यमय ढंग से गायब हो गई। पति ने पत्नी के किसी युवक के साथ चले जाने की आशंका जताते हुए पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार अमरोहा जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के गांव ओसामाफी निवासी पीतम सिंह की शादी 1 दिसंबर 2025 को रामपुर जिले की रहने वाली 18 वर्षीय रिमझिम से हुई थी। होली के त्योहार के चलते रिमझिम करीब एक सप्ताह पहले अपने मायके गई हुई थी। सोमवार 9 मार्च को पीतम सिंह अपनी पत्नी को ससुराल से विदा कराकर घर वापस ला रहा था। दोनों सैफनी से बिलारी पहुंचे और वहां से मुरादाबाद जाने के लिए रोडवेज बस में बैठ गए।

पकौड़े लेने गया पति, इसी बीच गायब हुई पत्नी
दोपहर करीब 2 बजे बिलारी बस स्टैंड पर बस रुकने के दौरान रिमझिम ने अपने पति से पकौड़े खाने की इच्छा जताई और उसे पास की कैंटीन से पकौड़े व पानी लेने के लिए भेज दिया। जब पीतम सिंह कुछ देर बाद पकौड़े लेकर बस में लौटा तो उसकी पत्नी सीट पर मौजूद नहीं थी। पति ने पत्नी के मोबाइल पर कॉल किया, लेकिन फोन स्विच ऑफ मिला। बस में मौजूद यात्रियों से पूछताछ करने पर पता चला कि महिला किसी से मोबाइल पर बात करते हुए बस से नीचे उतर गई थी।

प्रेमी के साथ जाने का शक
काफी देर तक बस स्टैंड और आसपास के इलाके में तलाश करने के बाद भी जब रिमझिम का कोई पता नहीं चला तो पीतम सिंह ने बिलारी थाने में तहरीर दी। उसने आशंका जताई कि उसकी पत्नी रामपुर जिले के सैफनी थाना क्षेत्र के सागरपुर गांव निवासी इमरान नाम के युवक के साथ चली गई है।

पुलिस कर रही तलाश
पुलिस के मुताबिक महिला की लंबाई करीब 5 फुट 3 इंच, रंग गोरा और शिक्षा इंटरमीडिएट तक है। बिलारी थाना पुलिस ने पति की तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली है। मामले की जांच उपनिरीक्षक विनीत कुमार को सौंपी गई है और महिला की तलाश जारी है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!