PM मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट विश्वनाथ कॉरिडोर निर्माण को इलाहाबाद HC की मिली हरी झंडी
Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 19 Jun, 2020 07:36 PM

उत्तर प्रदेश वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट विश्वनाथ कॉरिडोर को इलाहाबाद हाईकोर्ट की हरी झंडी मिल गई है। कोर्ट ने कॉरिडोर के निर्माण कार्यों के ख़िलाफ़ दाख़िल अवमानना...
वाराणसीः उत्तर प्रदेश वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट विश्वनाथ कॉरिडोर को इलाहाबाद हाईकोर्ट की हरी झंडी मिल गई है। कोर्ट ने कॉरिडोर के निर्माण कार्यों के ख़िलाफ़ दाख़िल अवमानना याचिका खारिज कर दी है। जस्टिस एसपी केसरवानी की बेंच में मामले की सुनवाई हुई है।
बता दें कि प्रदीप श्रीवास्तव व दो अन्य लोगों ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के निर्माण के खिलाफ दाखिल अवमानना अर्जी दाखिल किया था। जिसमें उन्होंने गंगा तट से 200 मीटर के दायरे में किसी तरह के निर्माण पर रोक के HC के पुराने आदेश की अवमानना बताया। अर्जी में कॉरिडोर के निर्माण कार्यों पर रोक लगाए जाने का आदेश दिए जाने की मांग की गई थी।
वहीं कोर्ट ने माना है कि गंगा नदी के दो सौ मीटर के दायरे में निर्माण हो रहा है। लेकिन जनहित को देखते हुए केंद्र सरकार द्वारा गठित कमेटी व अन्य विभागों ने निर्माण की अनुमति दी है। जिसमें स्पष्ट किया गया कि कॉरिडोर के निर्माण से गंगा नदी में कोई प्रदूषण नहीं होगा और सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी करके ही निर्माण हो रहा है।
अदालत ने माना की अवमानना याचिका में तमाम तथ्यों को छिपाया गया था। लिहाजा हाईकोर्ट ने तीनों याचिकाकर्ताओं पर पांच-पांच हजार रुपये का हर्जाना भी लगायाव है।
Related Story

थाने वाली मस्जिद पर बढ़ा विवाद: पैमाइश में थाना परिसर की जमीन पर निकला निर्माण, इमाम को 7 दिन का...

'निर्माण कार्यों में लाएं तेजी, गुणवत्ता के साथ समय से पूरे हों काम', CM Yogi ने PWD अधिकारियों...

सूखे के खतरे पर अलर्ट CM Yogi, अधिकारियों को दिया हर हालात से निपटने का मंत्र, बोले- मौसम को झेलने...

कानपुर में NSI कैंपस में बिना अनुमति कटे थे 723 हरे पेड़, अब केंद्र ने की बड़ी कार्रवाई, दो बड़े...

इंडिगो फ्लाइट में Bomb की अफवाह से अफरा-तफरी, शौचालय में नोट मिलने के बाद रोकी गई उड़ान... जांच...

अमेठी में सनसनी: युवक की रहस्यमयी मौत से मचा हड़कंप, घर से कुछ दूर पर मिला श/व, शरीर पर मिले खरोंच...

'सरकार जरूरतमंदों के साथ, हर समस्या का होगा निदान', CM Yogi ने जनता दर्शन में सुनी 200 फरियादियों...

भीषण गर्मी से बच्चों को राहत: Yogi सरकार ने बदला गर्मी की छुट्टियों का कैलेंडर, अब हर साल 20 मई से...

काशी में आसमान से होगा सफर! रोपवे का किराया तय, 15 मिनट में पहुंचेंगे गोदौलिया, जाम से मिलेगी राहत

UP के किसानों को बड़ी सौगात: लखनऊ में बनेगा क्लीन प्लांट सेंटर, बढ़ेगी आय... बागवानी को मिलेगा नया...