mahakumb

श्रीकृष्ण जन्मस्थान और ईदगाह में जलाभिषेक की घोषणा के बाद अलर्ट; लड्डू गोपाल लेकर पहुंची महिला गिरफ्तार

Edited By Pooja Gill,Updated: 06 Dec, 2024 03:37 PM

alert after announcement of jalabhishek in shri krishna

Mathura News: 6 दिसंबर को शाही मस्जिद ईदगाह में जलाभिषेक की घोषणा के बाद मथुरा जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट घोषित किया गया है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही मस्जिद ईदगाह...

Mathura News: 6 दिसंबर को शाही मस्जिद ईदगाह में जलाभिषेक की घोषणा के बाद मथुरा जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट घोषित किया गया है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही मस्जिद ईदगाह के क्षेत्रों को छावनी में तब्दील कर दिया गया है और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मथुरा के साथ-साथ इस जोन के अन्य सभी जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल मंगाया गया है। जन्मस्थान और ईदगाह परिसर में प्रवेश केवल सख्त जांच के बाद ही दिया जा रहा है। पुलिस इन इलाकों में लगातार गश्त कर रही है और ड्रोन के माध्यम से आसपास के इलाकों की निगरानी की जा रही है।

महिला को पुलिस ने रोका
अखिल भारत हिंदू महासभा की महिला प्रकोष्ठ की आगरा जिलाध्यक्ष मीरा राठौर ने सुबह लड्डू गोपाल लेकर शाही मस्जिद ईदगाह जाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग पर ही रोक लिया। पुलिस से उनकी नोकझोंक हुई और बाद में उन्हें गोविंद नगर थाने ले जाया गया। वहीं, मिश्रित आबादी वाले इलाकों में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस और पीएसी लगातार गश्त कर रही है। पुलिस ने इन क्षेत्रों में मकानों की छतों पर भी जवान तैनात किए हैं और ड्रोन से इलाके की निगरानी की जा रही है। नमाजियों को पहचान पत्र दिखाने के बाद ही नमाज अदा करने के लिए मस्जिद में प्रवेश दिया जाएगा।

शहर को दो सुपर जोन, चार जोन और आठ सेक्टर में बांटा गया
सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए शहर को दो सुपर जोन, चार जोन और आठ सेक्टर में बांटा गया है। पुलिस बल रेलवे स्टेशन और होटलों पर भी निगरानी रख रहा है, साथ ही मिश्रित आबादी वाले मोहल्लों में भी गश्त की जा रही है। पुलिस ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही मस्जिद ईदगाह के आसपास के इलाकों को छावनी में बदल दिया है। इसके अलावा, पूरे शहर में ड्रोन से निगरानी और पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है। सीओ सिटी, प्रवीण मलिक ने बताया कि डीग गेट चौकी, शाही ईदगाह के सामने और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस के जवान छतों से निगरानी कर रहे हैं। गुरुवार दोपहर से ड्रोन से निगरानी शुरू कर दी गई थी। पुलिस और खुफिया तंत्र किसी भी प्रकार की अराजकता पर नजर बनाए रखेंगे और सख्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!