UP: शादी का झांसा देकर 6 सालों तक युवती से रे/प, गर्भवती हुई तो कराया अबॉर्शन... नेवी में सिलेक्शन के बाद महिला को छोड़ा, युवक गिरफ्तार

Edited By Purnima Singh,Updated: 15 Mar, 2026 05:30 PM

a youth was arrested in ballia for raping a woman

उत्तर प्रदेश के बलिया में शादी का झांसा देकर एक युवती से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 25 वर्षीय युवती ने...

बलिया : उत्तर प्रदेश के बलिया में शादी का झांसा देकर एक युवती से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 25 वर्षीय युवती ने शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि कृष्णा राजभर (24) ने शादी का झांसा देकर छह वर्षों तक उससे शारीरिक संबंध बनाये। 

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जब वह गर्भवती हो गई तो राजभर ने उससे कहा कि अभी वह नौसेना में नौकरी की तैयारी कर रहा है, लिहाजा अभी वह कोई खर्च नहीं उठा सकता है इसलिए वह गर्भपात करा ले। पुलिस के अनुसार, युवती ने आरोप लगाया कि जब राजभर की नौसेना में नौकरी लग गई तो पीड़िता ने युवक के घर जाकर शादी की बात की, जिसपर उसके परिजनों ने उसे अपशब्द कहते हुए घर से भगा दिया और जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी क्षितिज त्रिपाठी ने बताया कि युवती की तहरीर पर राजभर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है। 

यह भी पढ़ें : दबंगों ने बुजुर्ग को बीच सड़क पर मुर्गा बनाकर पीटा... पैर पर सिर रखवाकर मंगवाई माफी, विपक्षी को खाना खिलाने पर की बदसलूकी, 3 गिरफ्तार 

शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक अनाज कारोबारी को बीच सड़क में ''मुर्गा बनाकर पीटने और कदमों में सिर रखवाकर माफी मंगवाने'' की घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी ने रविवार को मीडिया को बताया कि पुवायां थाना क्षेत्र के नाहिल गांव में रहने वाले उमाशंकर गुप्ता ने शुक्रवार को शिकायत दर्ज कराकर आरोप लगाया कि उसके गांव के ही रहने वाले विवेक, मनोज उर्फ पप्पू, छुन्ने और विक्की ने उसे आठ मार्च को सड़क पर मारा-पीटा और अपशब्द कहे .... पढ़ें पूरी खबर .... 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!