Twitter विवाद के बाद Akhilesh Yadav का बड़ा फैसला, जल्द बदलेगी सपा की Social Media टीम

Edited By Anil Kapoor,Updated: 10 Jan, 2023 04:18 PM

akhilesh yadav s big decision after twitter controversy

समाजवादी पार्टी  (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने ट्विटर (Twitter) विवाद के बाद अब एक बड़ा फैसला लिया है। यादव अब जल्द ही समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की सोशल मीडिया (Social Media) की टीम में बड़े बदलाव...

लखनऊ: समाजवादी पार्टी  (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने ट्विटर (Twitter) विवाद के बाद अब एक बड़ा फैसला लिया है। यादव अब जल्द ही समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की सोशल मीडिया (Social Media) की टीम में बड़े बदलाव करने की तैयारी में दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) का सोशल मीडिया (Social Media) अब नई टीम देखेगी। बताया जा रहा है कि ट्वीटर (Twitter) वार के बाद समाजवादी पार्टी ने अपनी रणनीति बदली है।

PunjabKesari

बीते रविवार को सपा मीडिया सेल के ट्विटर हैंडल के संचालक मनीष जगन अग्रवाल को किया गया था गिरफ्तार
आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) मीडिया सेल के ट्विटर हैंडल (Twitter handle) के संचालक मनीष जगन अग्रवाल (Manish Jagan Agarwal) को हजरतगंज पुलिस (Police) ने बीते रविवार को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया था। सूत्रों के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से सपा (Samajwadi Party) के सोशल मीडिया (Social Media) सेल की ट्विटर हैंडल से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं और पत्रकारों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की जा रही थी। इस बात की शिकायत जब लखनऊ पुलिस (Lucknow Police) से की गई तो हरकत में आई पुलिस (Police) ने मनीष जगन अग्रवाल (Manish Jagan Agarwal) को गिरफ्तार कर लिया।

PunjabKesari

अपने कार्यकर्ता को छुड़ाने के लिए पुलिस मुख्यालय पहुंचे थे अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) मीडिया सेल के ट्विटर हैंडल (Twitter handle) के संचालक मनीष जगन अग्रवाल (Manish Jagan Agarwal) को हजरतगंज पुलिस (Police) के द्वारा गिरफ्तार (Arrest) किए जाने के बाद अखिलेश यादव अपने कार्यकर्ता को छुड़ाने के लिए पुलिस मुख्यालय पहुंचे थे। पुलिस मुख्यालय पहुंचने के बाद अखिलेश यादव ने प्रशासन पर आरोप लगाया था कि यहां पर कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति नहीं मिला जिससे वह बात करें। वहीं अखिलेश के पुलिस मुख्यालय पहुंचने की खबर सुनते ही सपा कर्यकर्ताओं की भीड़ वहां इकट्ठा होने लगी थी।

PunjabKesari

24 घंटे के अंदर जमानत पर रिहा हुए सपा के सोशल मीडिया संचालक मनीष जगन अग्रवाल
सोशल मीडिया (Social Media) पर  कथित अभद्र टिप्पणी (hate speech) करने के आरोपों में गिरफ्तार समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के मीडिया प्रकोष्ठ के पदाधिकारी मनीष जगन अग्रवाल की सोमवार को जमानत मिलने के बाद शाम को जिला कारागार से रिहाई हो गई। जिला कारागार लखनऊ के जेलर किशोर दीक्षित ने बातचीत में मनीष जगन अग्रवाल की रिहाई की पुष्टि की थी। शांति भंग की धारा में सहायक पुलिस आयुक्त के यहां से जमानत मिलने के बाद अग्रवाल को रिहा कर दिया गया था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!