Edited By Ramkesh,Updated: 13 Jan, 2022 04:49 PM

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर डॉक्टर धर्म सिंह सैनी के पार्टी में शामिल होने पर उनका स्वागत किया है। उन्होंने कहा सामाजिक न्याय के एक और योद्धा डॉक्टर धर्म सिंह सैनी के पार्टी में आने से सबको मेल मिलाप मिलान कराने वाली...
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर डॉक्टर धर्म सिंह सैनी के पार्टी में शामिल होने पर उनका स्वागत किया है। उन्होंने कहा सामाजिक न्याय के एक और योद्धा डॉक्टर धर्म सिंह सैनी के पार्टी में आने से सबको मेल मिलाप मिलान कराने वाली हमारी सकारात्मक और प्रगतिशील राजनीति को और उत्साह व बल मिला है। उन्होंने कहा सपा में उनका सम्मान हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है। उन्होंने कहा बाइस में समावेशी- सौहार्द की जीत निश्चित है।

बता दें कि कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद बीजेपी में इस्तीफों की झड़ी लग गई है। इसी कम में भाजपा को अब एक और झटका लगा है। योगी सरकार में मंत्री धर्म सिंह सैनी ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया। वह तीसरे मंत्री हैं, जिन्होंने इस्तीफा दिया है। इससे पहले स्वामी प्रसाद मोर्या और दारा सिंह ने पार्टी छोड़ दी थी।

बताया जा रहा है कि धर्म सिंह सैनी अखिलेश यादव से मुलाकात करने के लिए पहुंचे। इस मुलाकात के बाद उनकी नकुड़ विधानसभा सीट चर्चा में आ गई है। दरअसल, यह सीट मुस्लिम बाहुल्य है जरूर लेकिन धर्म सिंह सैनी ने अब इस पर अपना कब्जा और मजबूत कर लिया है। दो बार से अनुसूचित जाति और सैनी वोटों के गठजोड़ से महज 4 हजार के अंतर से जीत रहे धर्म सिंह ने अब मुस्लिम वोटों को भी अपनी तरफ करने की तैयार कर ली है। इसलिए उन्होंने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है।