Edited By Pooja Gill,Updated: 27 Mar, 2026 02:38 PM

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एलपीजी सिलेंडर के संकट से जूझ रही जनता के प्रति हमदर्दी का इजहार करते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर हमला..
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एलपीजी सिलेंडर के संकट से जूझ रही जनता के प्रति हमदर्दी का इजहार करते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम को अपना नम्बर सोशल मीडिया पर जारी करना चाहिए, जिससे आम जनता को सिलेंडर आसानी से मिल सके।
'सिलेंडर की जमाख़ोरी और कालाबाज़ारी भाजपाई कर रहे'
अखिलेश यादव ने शुक्रवार को एक्स पर लिखा, ' उप्र के भाजपाई डिप्टी सीएम के बयान से ये साबित हो गया है कि सिलेंडर की जमाख़ोरी और कालाबाज़ारी भाजपाई ही कर रहे हैं।....डिप्टी सीएम का दावा है कि ‘जिसके यहाँ सिलेंडर न हो वो हमारे यहाँ सूचना भेज दे, हम सिलेंडर भिजवा देंगे‘।... इस संदर्भ में आग्रह है कि वो अपना फोन नंबर सोशल मीडिया पर डाल दें या अपने घर, कार्यालय या फिर सीधे अपने जमाख़ोरीवाले अंडरग्राउंड गोदाम का पता ही दे दें। '
डिप्टी सीएम का बयान...
दरअसल, केशव प्रसाद मौर्य ने कहा था कि 'अगर किसी के पास सिलेंडर नहीं है, तो वे उनके कार्यालय को सूचित करें, सिलेंडर भिजवाया जाएगा।' उन्होंने आरोप लगाया कि संकट के समय भाजपा कार्यकर्ता जनता की मदद के लिए सक्रिय नहीं दिख रहे हैं। गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारों के बावजूद पार्टी के लोग कहीं नजर नहीं आ रहे हैं।
सपा प्रमुख ने लगाया ये आरोप
सपा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि 'आपदा में अवसर' की नीति के तहत कृत्रिम संकट पैदा कर कालाबाज़ारी को बढ़ावा दिया जा रहा है। उनका आरोप है कि पहले कमी का माहौल बनाया जाता है, फिर दाम बढ़ाकर मुनाफा कमाया जाता है। अखिलेश यादव ने दावा किया कि इस स्थिति से आम जनता में नाराजगी बढ़ रही है और लोग सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने सरकार से तत्काल स्थिति सुधारने और आम लोगों को राहत देने की मांग की है।