अखिलेश के करीबी पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर की पत्नी की करोड़ों रुपए की संपत्तियां सील, लाखों का था टैक्स बकाया

Edited By Mamta Yadav,Updated: 27 Mar, 2025 12:52 AM

akhilesh s close former cabinet minister kamal akhtar s wife sealed

समाजवादी पार्टी (सपा) सुप्रीमो अखिलेश यादव के करीबी पूर्व कैबिनेट मंत्री क़माल अख़्तर की पत्नी की संपत्तियों को बुधवार को नगर निगम की टीम ने सील किया। हुमेरा अख्तर पर लाखों रुपये का टैक्स बकाया था। नगर आयुक्त दिव्यांश पटेल के निर्देश पर निगम की टीम...

Moradabad News: समाजवादी पार्टी (सपा) सुप्रीमो अखिलेश यादव के करीबी पूर्व कैबिनेट मंत्री क़माल अख़्तर की पत्नी की संपत्तियों को बुधवार को नगर निगम की टीम ने सील किया। हुमेरा अख्तर पर लाखों रुपये का टैक्स बकाया था। नगर आयुक्त दिव्यांश पटेल के निर्देश पर निगम की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।

मैरिज हॉल और बार सील
बता दें कि कमाल अख्तर अभी मुरादाबाद की कांठ सीट से विधायक हैं, जबकि उनकी पत्नी हुमेरा बेगम अमरोहा की उझारी नगर पंचायत अध्यक्षा हैं साथ ही समाजवादी पार्टी (सपा) प्रत्याशी के रूप में अमरोहा लोकसभा सीट से प्रत्याशी रही हैं। हुमेरा अख्तर के मैरीज हॉल व्हाइट हाउस पर करीब 12 लाख 83 हजार 186 रुपए जबकि गजल बार पर 2 लाख 40 हजार का लगभग टैक्स बकाया है। जिसके चलते नगर निगम की टीम ने मैरिज हॉल और बार को सील कर दिया है। इसके साथ ही एक अन्य संपत्ति को भी सील किया गया है। करोड़ों रुपए की संपत्ति पर निगम का चाबुक चला है।

सपा विधायक और पूर्व मंत्री कमाल अख्तर की पत्नी वर्तमान में अमरोहा के उझारी की नगर पंचायत अध्यक्ष है। इस संपत्ति में हुमेरा अख्तर के अलावा मोहित डूडेजा और नदीम चौधरी भी है पार्टनर। नगर निगम की इस कार्रवाई से विधायक कमाल अख्तर शहर भर में चर्चा का विषय बने हुए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

174/8

20.0

Royal Challengers Bangalore

177/3

16.2

Royal Challengers Bengaluru win by 7 wickets

RR 8.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!