खुद आप नेता रत्नेश मिश्रा ने खोली संजय सिंह की पोल, बोले- वे झूठे और राम विरोधी हैं, चुराकर खाते हैं पार्टी का पैसा
Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 19 Jun, 2021 09:37 PM

राम मंदिर जमीन खरीद घोटाले को लेक मचे हो-हल्ले के बीच ट्रस्ट व चंपत राय पर आरोप लगाने वाले आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह पर खुद उन्हीं की पार्टी के
अयोध्याः राम मंदिर जमीन खरीद घोटाले को लेक मचे हो-हल्ले के बीच ट्रस्ट व चंपत राय पर आरोप लगाने वाले आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह पर खुद उन्हीं की पार्टी के नेता ने तमाम आरोप लगाए हैं। साथ ही सिंह को राम विरोधी भी बताया। आप नेता ने कहा कि गोण्डा जनपद के निवासी होने के नाते मुझे दिल्ली से भेजकर अयोध्या में संतों को बीजेपी और ट्रस्ट के विरुद्ध तैयार करने को बोला गया। अयोध्या पहुंचकर मुझे लगा संजय सिंह पाप कर रहे हैं। ट्रस्ट द्वारा जमीन खरीदने संबंधी हर एक पहलुओं पर ध्यान देकर हर एक से चर्चा की। ट्रस्ट के कामों में राजनीति चमकाने को लेकर संजय सिंह का ओछा बयान आस्था पर प्रहार है।
बता दें कि रत्नेश मिश्रा आम आदमी पार्टी यूथ बिग्रेड के प्रदेश प्रवक्ता हैं। ट्रस्ट पर लगे आरोपों से मायूस होकर कर आप नेता ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि मेरे खुद के पिता रमेश चंद्र मिश्र जी का निधन कारसेवा के दौरान हुआ था शायद मुझसे अधिक आम आदमी पार्टी में किसी ने भी राम मंदिर के लिए कुर्बानी दी होगी। संजय पार्टी का फंड खाते है। संगठन का पैसा चुराकर सुल्तानपुर में आलीशान मकान बनवाया। फंड खाने वाले चोर राम मंदिर पर सवाल उठाते है। राम मंदिर पे सवाल उठाने से आहत हूँ। नेता ने कहा माननीय मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जी का सच्चा सिपाही हूँ और सदैव रहूंगा। संजय सिंह ने आंदोलन से जुड़ी पार्टी को भ्रष्टाचारी बना दिया। ऐसे चाटुकार राज्यसभा सांसद को पार्टी से निकलवाने की अपने नेता केजरीवाल जी मांग करुंगा वरना आप से न जाने कितने लोग हो जाएंगी बागी।
Related Story

तमाम विरोध के बावजूद प्रधानमंत्री मोदी ने संकल्पों को सिद्धि में बदला: Nitin Nabin

संजय निषाद का Rahul Gandhi को करारा जवाब: 'RSS संविधान बचा रहा है, आलोचना करने वाले तो आपदा में...

जमीन का झगड़ा और धर्मांतरण की अफवाह: Hathras में दंपत्ति को पहनाई जूतों की माला, पुलिस ने खोला...

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रेरणा, कैंटीन और मार्केटिंग सेंटर खोलने के लिए योगी सरकार देगी...

बारात में नाच रहीं हिंदू महिलाओं पर हसन खान का अभद्र कमेंट, खुद को बताया पुलिसकर्मी, फिर जो हुआ......

लखनऊ में व्यक्ति ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को मारी गोली, पारिवारिक विवाद की आशंका, जानें पूरा मामला

'हमें ऐसे दोस्तों की जरूरत नहीं'... PM मोदी के मित्र वाले बयान पर Akhilesh का तीखा पलटवार, पूछा-...

कलयुगी पिता का खौफनाक कदम: सोती हुई 11 साल की जुड़वां बेटियों का गला रेता, वारदात के बाद खुद पुलिस...

Rahul Gandhi नागरिकता मामला: सोशल मीडिया पोस्ट से आहत जज ने खुद को सुनवाई से किया अलग, वकीलों को भी...

हाथरस में जल जीवन मिशन की खुदाई में निकला कब्रिस्तान, क्षतिग्रस्त कब्रों से बाहर आए शवों के...