खाकी को आखिरी सलाम! ड्यूटी पर अचानक गिरे और फिर नहीं उठे... बांदा में दारोगा की मौत से पुलिस महकमे में मचा कोहराम!

Edited By Anil Kapoor,Updated: 10 Feb, 2026 07:56 AM

police officer suffered a heart attack while on duty and died during treatment

Banda News: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। जहां पुलिस लाइन में ड्यूटी कर रहे उपनिरीक्षक (SI) धीरेंद्र कुमार का अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इस घटना के बाद पूरे पुलिस विभाग और मृतक के परिवार में मातम......

Banda News: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। जहां पुलिस लाइन में ड्यूटी कर रहे उपनिरीक्षक (SI) धीरेंद्र कुमार का अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इस घटना के बाद पूरे पुलिस विभाग और मृतक के परिवार में मातम छा गया है।

ड्यूटी पर अचानक बिगड़ी तबीयत
मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार (8 फरवरी) को दारोगा धीरेंद्र कुमार पुलिस लाइन में अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान वह अचानक गश खाकर जमीन पर गिर पड़े। उन्हें अचेत अवस्था में देख साथी पुलिसकर्मी तुरंत जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर ले गए। वहां डॉक्टरों ने उनकी जांच की, लेकिन दुर्भाग्यवश उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी मृत्यु का कारण हार्ट अटैक है।

1987 में सिपाही के तौर पर शुरू किया था सफर
धीरेंद्र कुमार मूल रूप से प्रयागराज के रहने वाले थे। उन्होंने साल 1987 में पुलिस विभाग में एक सिपाही के रूप में अपनी सेवाएं शुरू की थीं। अपनी मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा के बल पर वह प्रमोट होकर उपनिरीक्षक (SI) के पद तक पहुंचे थे। उनके अचानक चले जाने से पुलिस महकमे ने एक अनुभवी साथी खो दिया है।

एसपी ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस
घटना की सूचना मिलते ही एसपी पलाश बंसल समेत पुलिस के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस लाइन में एक शोकसभा आयोजित की गई, जहां शहीद पुलिसकर्मी को गार्ड ऑफ ऑनर और भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

अंतिम विदाई: पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

मदद का भरोसा: एसपी पलाश बंसल ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और उन्हें इस कठिन समय में धैर्य रखने की शक्ति देने की प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने परिवार को विभाग की ओर से हर संभव मदद दिलाने का भरोसा भी दिलाया। परिजनों ने बताया कि पुलिस विभाग से सूचना मिलते ही वे बांदा पहुंचे थे, जिसके बाद वे शव लेकर अपने पैतृक निवास प्रयागराज के लिए रवाना हो गए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!