पेट के कीड़े की दवा खाने से दो दर्जन बच्चे बीमार, जिला अस्पताल में अफरा-तफरी

Edited By Ramkesh,Updated: 10 Feb, 2026 04:02 PM

two dozen children fell ill after consuming medicine for stomach worms causing

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत प्राथमिक विद्यालय में दी गई पेट के कीड़े की दवा खाने के बाद मैनपुरी जिले में करीब दो दर्जन बच्चे अचानक बीमार पड़ गए। सभी बीमार बच्चों को आनन-फानन में मैनपुरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इमरजेंसी वार्ड में...

मैनपुरी: राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत प्राथमिक विद्यालय में दी गई पेट के कीड़े की दवा खाने के बाद मैनपुरी जिले में करीब दो दर्जन बच्चे अचानक बीमार पड़ गए। सभी बीमार बच्चों को आनन-फानन में मैनपुरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इमरजेंसी वार्ड में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बच्चों में उल्टी, पेट दर्द और चक्कर आने की शिकायत
मामला विकास खंड मैनपुरी के प्राथमिक विद्यालय नगला कीरत का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार स्कूल में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर बच्चों को एलबेंडाजोल टैबलेट दी गई थी। दवा सेवन के कुछ समय बाद बच्चों को उल्टी, पेट दर्द और चक्कर आने की शिकायत होने लगी, जिससे स्कूल प्रशासन और अभिभावकों में हड़कंप मच गया।

इमरजेंसी वार्ड में बच्चे भर्ती
स्थिति बिगड़ती देख स्कूल प्रशासन ने तत्काल इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन को दी। इसके बाद एंबुलेंस और अन्य वाहनों से बीमार बच्चों को मैनपुरी जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचाया गया। एक साथ बड़ी संख्या में बच्चों के पहुंचने से इमरजेंसी वार्ड में भीड़ बढ़ गई और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक सभी बच्चों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों का कहना है कि एलबेंडाजोल दवा आमतौर पर सुरक्षित होती है, लेकिन कुछ बच्चों में खाली पेट या अन्य कारणों से इसके दुष्प्रभाव सामने आ सकते हैं।


 जिला अधिकारी बोले- अभिभावकों को घबराने की जरूरत
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि दवा की गुणवत्ता, वितरण प्रक्रिया और बच्चों को दवा देने से पहले अपनाई गई सावधानियों की जांच की जा रही है। जिला प्रशासन ने अभिभावकों से घबराने की जरूरत न होने की अपील की है और आश्वासन दिया है कि सभी बच्चों का समुचित इलाज किया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!