दो बच्चों की मां पर चढ़ा इश्क का बुखार, 16 साल के किशोर से बनाए संबंध! फिर घर से लेकर हुई फरार

Edited By Pooja Gill,Updated: 13 Oct, 2025 12:37 PM

a mother of two fell in love had an affair with a 16 year

गोरखपुर: यूपी के गोरखपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिला पर 16 साल के किशोर के प्यार का भूत सवार हो गया। आरोप है कि महिला उसे भगाकर अपने साथ ले गई है...

गोरखपुर: यूपी के गोरखपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिला पर 16 साल के किशोर के प्यार का भूत सवार हो गया। आरोप है कि महिला उसे भगाकर अपने साथ ले गई है। बताया जा रहा है महिला पहले से दो बच्चों की मां है और किशोर से उसकी दोस्ती सोशल मीडिया पर हुई थी। दोनों इंस्टाग्राम पर बातें करते रहते थे और फिर एक दूसरे से प्यार करने लग गए। दोनों का अफेयर हो गया और अब घर से भाग गए है। 

अब जानिए पूरा मामला 
जानकारी के मुताबिक, महिला और किशोर एक ही मोहल्ले में रहते थे। दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम पर शुरू हुई, फिर फोन नंबर एक्सचेंज हुए और बातों-बातों में उनका अफेयर शुरू हो गया। धीरे-धीरे वे रोज मिलने लगे लेकिन किशोर के माता-पिता को इसका पता नहीं चला। कुछ समय बाद महिला अपनी मौसी के घर गीडा चली गई, लेकिन वहां से भी वह किशोर को मिलने बुलाने लगी। इसी दौरान किशोर के घरवालों को उनके रिश्ते की भनक लग गई। उन्होंने बेटे को समझाया भी कि यह गलत है, लेकिन उसने बात नहीं मानी।

बच्चे कर रहे मां को याद 
कुछ दिनों बाद किशोर अचानक घर से गायब हो गया। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। उधर, महिला भी लापता हो गई, जिसके बाद उसकी मां ने भी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दी। जब पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि महिला और किशोर के बीच बातचीत चल रही थी। किशोर के माता-पिता का आरोप है कि महिला ने उनके बेटे को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा लिया। उन्होंने महिला की मौसी पर भी साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है। इस बीच महिला के दोनों छोटे बच्चे अपनी नानी के घर रह रहे हैं और मां को याद कर रो रहे हैं। तिवारीपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दोनों की तलाश की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!