पैंट की जिप खोली और दिखाया प्राइवेट पार्ट, किए अश्लील इशारे, ताजमहल घूमने आई विदेशी महिला से अश्लीलता

Edited By Purnima Singh,Updated: 06 Apr, 2025 07:03 PM

a foreign woman who came to visit the taj mahal in agra was molested

चेक गणराज्य से ताजमहल देखने आई एक विदेशी महिला के साथ एक युवक ने अश्लील हरकतें की। जिसकी शिकायत युवती ने पुलिस से की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना तीन मार्च दोपहर श्मशान घाट रोड की है। युवती ताजमहल देखकर...

आगरा : चेक गणराज्य से ताजमहल देखने आई एक विदेशी महिला के साथ एक युवक ने अश्लील हरकतें की। जिसकी शिकायत युवती ने पुलिस से की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना तीन मार्च दोपहर श्मशान घाट रोड की है। युवती ताजमहल देखकर आगरा किला के लिए जा रही थी। 

तफ्सील से जानें पूरा मामला  
बता दें कि आरोपी विदेशी महिला को अपनी पैंट की जिप खोलकर अपना प्राइवेट दिखा रहा था। पुलिस ने बताया कि चेक गणराज्य की युवती अपने ग्रुप के साथ 3 अप्रैल को आगरा भ्रमण पर आई थी। दोपहर करीब 1:30 बजे वह ताजमहल देखने के लिए पश्चिमी गेट की पार्किंग पर अपने साथियों का इंतजार कर रही थी। तभी तभी तुलसी चबूतरा थाना ताजगंज निवासी करण राठौर पुत्र छोटेलाल राठौर ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। आरोपी ने विदेशी महिला को पहले छूने की कोशिश की। उसके विरोध करने पर वह हट गया और कुछ दूर जाकर खड़ा हो गया। फिर उसने अपनी पैंट की ज़िप खोलकर महिला पर्यटक से अश्लील इशारे किए। जिससे वह सहम गई और अपने साथियों को सब बताया। गाइड की मदद से घटना की जानकारी पर्यटन थाने को दी और शिकायत दर्ज कराई।

सीसीटीवी फुटेज से पकड़ा आरोपी
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। पुलिस तत्काल महिला द्वारा बताई गई जगह पर पहुंची और ताजमहल के पश्चिमी गेट की पार्किंग के पास लगे सीसीटीवी को खंगालने लगी। अभियुक्त की फुटेज निकाल कर पीड़िता को दिखाया। जिसकी उसने पहचान कर ली। फिर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।  


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Mumbai Indians

Royal Challengers Bangalore

143/2

14.0

Royal Challengers Bengaluru are 143 for 2 with 6.0 overs left

RR 10.21
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!