Edited By Pooja Gill,Updated: 07 Feb, 2026 09:38 AM

कुशीनगर: यूपी के कुशीनगर जिले के खड्डा तहसील में संविदाकर्मी कंप्यूटर ऑपरेटर अरविंद रावत के द्वारा एसडीएम व तहसीलदार के डिजिटल हस्ताक्षर का दुरुपयोग कर धान खरीद के लिए...
कुशीनगर (अनुराग तिवारी): यूपी के कुशीनगर जिले के खड्डा तहसील में संविदाकर्मी कंप्यूटर ऑपरेटर अरविंद रावत के द्वारा एसडीएम व तहसीलदार के डिजिटल हस्ताक्षर का दुरुपयोग कर धान खरीद के लिए आने वाले ऑनलाइन आवेदन में गलत तरीके से रिपोर्ट लगाकर दस्तावेजों में हेरा फेरी करने का मामला सामने आया है।
अभिलेखों में हेरा फेरी का चल रहा था बड़ा खेल
इस पूरे मामले को लेकर खड्डा तहसील एसडीएम रामवीर सिंह की तहरीर पर संविदाकर्मी कंप्यूटर ऑपरेटर अरविंद रावत पर खड्डा थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जिसके बाद मामले में आगे की जांच लगातार की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, तहसीलदार व एसडीएम का डिजिटल हस्ताक्षर के जरिए दूसरे जिले के किसानों के नाम से धान क्रय करने के अलावा अभिलेखों में हेरा फेरी का बड़ा खेल चल रहा था, इसकी सूचना जैसे ही अधिकारियों को मिली तो आरोपी के खिलाफ जांच के आदेश दिए।
SDM के आदेश के बाद जांच शुरू
हेरा फेरी करने वाला संविदाकर्मी अरविंद रावत नगर पंचायत कार्यालय में था नियुक्त तहसील में कामकाज करता था। हैरानी की बात तो यह है कि जिस संविदा कर्मचारी अरविंद रावत ने तहसील के अधिकारियों के डिजिटल हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर बड़ी हेरा फेरी को अंजाम दिया, उसकी नियुक्ति नगर पंचायत कार्यालय खड्डा में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर थी। वेतन भी उसे नगर पंचायत से मिलता था, लेकिन वह कामकाज खड्डा तहसील परिसर में करता था। इस पूरे मामले में धोखाधड़ी कूट रचित तरीके से गड़बड़ी को लेकर विभिन्न धाराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।