चलती कार से गर्भवती प्रेमिका को अमजद अली ने हाईवे पर फेंका, गर्भपात कराने से इंकार करने पर घटना को दिया अंजाम, अब इस हाल में युवती

Edited By Purnima Singh,Updated: 07 Feb, 2026 04:20 PM

lover throws girl out of moving car in kushinagar

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में राजमार्ग पर चलती कार से कथित तौर पर 19 साल की महिला को बाहर फेंक दिया गया, क्योंकि उसने गर्भपात कराने से मना कर दिया था। यह घटना बृहस्पतिवार शाम को तुरकपट्टी पुलिस थाना क्षेत्र के माधुरिया इंटर कॉलेज के पास हुई।...

कुशीनगर : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में राजमार्ग पर चलती कार से कथित तौर पर 19 साल की महिला को बाहर फेंक दिया गया, क्योंकि उसने गर्भपात कराने से मना कर दिया था। यह घटना बृहस्पतिवार शाम को तुरकपट्टी पुलिस थाना क्षेत्र के माधुरिया इंटर कॉलेज के पास हुई। कोलकाता की रहने वाली पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके प्रेमी अमजद अली ने अपने दोस्त की मदद से बहस के बाद उसे कार से बाहर धक्का दे दिया। 

पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है, पीड़िता ने दो वर्ष पूर्व प्रेम प्रसंग शुरू होने के बाद शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने कहा है कि गर्भपात कराने से मना करने पर उसने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस के अनुसार कोलकाता की रहने वाली 19 वर्षीय एक युवती दो वर्ष पहले आर्केस्ट्रा में आई थी, जिससे तुर्कपट्टी के छहूं निवासी अमजद अली के साथ आर्केस्ट्रा के काम करने के दौरान प्रेम हो गया और दोनों एक दूसरे के करीब आ गए। 

आरोप है कि अमजद शादी करने का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई तो इस पर आरोपी शादी से इन्कार कर गर्भपात करवाने के लिए दबाव बनाने लगा। पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार को अमजद अली अपने दोस्त की कार से गर्भपात करवाने के लिए उसे फाजिलनगर लेकर जा रहा था। जब महिला ने इसका विरोध किया तो राजमार्ग पर मधुरिया इंटर कॉलेज से कुछ दूर पहले उसने अपने दोस्त सद्दाम के साथ मिलकर चलती कार से उसे धक्का देकर भाग गया। 

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची मधुरिया पुलिस ने पथहेरवा थाने से वापस लौट रही एक महिला पुलिस के साथ युवती को फाजिलनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। उन्होंने बताया कि उपचार के बाद प्रेमिका द्वारा बताए गए नंबर से पुलिस ने प्रेमी और दोस्त को पकड़कर थाने ले आई। इस संबंध में तुर्क पट्टी थानाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि महिला से करीब दो साल पहले आरोपी को प्रेम हुआ था। पूछताछ में नर्तकी दो माह की गर्भवती बता रही हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!