Edited By Pooja Gill,Updated: 13 Nov, 2025 01:02 PM

आगरा: यूपी के आगरा से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक युवक ने एक युवती को अपने प्यार के जाल में फंसाया और फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए...
आगरा: यूपी के आगरा से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक युवक ने एक युवती को अपने प्यार के जाल में फंसाया और फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद उसे निकाह का झांसा देकर लगातार उसके साथ 5 महीने तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन, जब उसने निकाह की बात की तो उसने धोखा देकर कही और शादी रचा ली। आरोपी युवक रिश्ते में युवती का भाई था।
अब जानिए पूरा मामला
यह पूरा मामला थाना सदर क्षेत्र के शहीद नगर से सामने आया है। यहां की रहने वाली एक युवती के साथ आरोपी सलमान ने पांच माह तक शारीरिक शोषण किया।सलमान रिश्ते में युवती की बुआ का लड़का है। वह सदर क्षेत्र में किराए पर रहने के लिए आया था। वो युवती से निकाह का वादा करता रहा और फिर उसे होटल में ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। लेकिन जब युवक की शादी कहीं और तय हुई तो उसे छोड़ दिया।
घरवालों ने मांगे 10 लाख रुपये
जब दोनों के इस रिश्ते के बारे में युवती के घरवालों को पता चला तो उसके भाई ने युवक से शादी करने की बात कही। मगर सलमान के घरवाले 10 लाख रुपये मांगने लगे। रुपए देने में असमर्थता जताई तो सलमान की शादी दूसरी जगह तय कर दी। इस पर थाना सदर में 25 अक्टूबर को केस दर्ज कराया था। केस दर्ज तो हुआ, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं, 10 नवंबर को आरोपी युवक ने एक मैरिज होम में धूमधाम से निकाह कर लिया। ये खबर सुनते ही युवती का दिल टूट गया और उसने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। यहां पर उसका इलाज चल रहा है। लेकिन, अभी उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।