UP के निजी अस्पताल में फिर प्रसूता की मौत, डॉक्टर ने जबरन जमा कराए 30 हजार रुपए, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल; जानिए पूरा मामला

Edited By Purnima Singh,Updated: 28 Mar, 2026 11:38 AM

woman dies during surgery in ballia

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र में एक निजी नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान प्रसूता की मौत के मामले में पुलिस ने चिकित्सक को गैर इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, सुल्तानपुर गांव निवासी दीनबंधु...

बलिया : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र में एक निजी नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान प्रसूता की मौत के मामले में पुलिस ने चिकित्सक को गैर इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, सुल्तानपुर गांव निवासी दीनबंधु कुमार राजभर की तहरीर पर चिकित्सक डॉ. हेमंत कुमार सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। 

शिकायत के मुताबिक, दीनबंधु ने अपनी गर्भवती पत्नी कुसुम राजभर (25) को आशा कार्यकर्ता के माध्यम से 25 मार्च की सुबह जिराबस्ती गांव स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। ऐसा आरोप है कि 26 मार्च की सुबह चिकित्सक और कर्मचारियों ने स्थिति को गंभीर बताते हुए सिजेरियन ऑपरेशन के लिए दबाव बनाया और उससे जबरन 30 हजार रुपये जमा करा लिए। ऑपरेशन के दौरान ही कुसुम राजभर की मौत हो गई। 

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि आरोपी चिकित्सक को शुक्रवार अपराह्न बसंतपुर मार्ग स्थित यूनिवर्सिटी मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : प्रयागराज के बामपुर गंगा घाट में डूबने से 4 बच्चों की मौत, CM Yogi ने लिया हादसे का संज्ञान, शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की 

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह प्रयागराज में हुए हादसे का संज्ञान लिया। गौरतलब है कि प्रयागराज में बामपुर गंगा घाट पर शुक्रवार सुबह स्नान करने गए चार बच्चों की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर मुख्यमंत्री ने तत्काल प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने रामनवमी पर हुए इस हादसे में जान गंवाने वाले बच्चों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की... पढ़ें पूरी खबर ... 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!