महंगाई का असर या नई साजिश! सोना चांदी छोड़ ...चोरों ने सिर्फ सिलिंडर पर हाथ किया साफ ....

Edited By Ramkesh,Updated: 24 Mar, 2026 03:31 PM

is it the effect of inflation or a new conspiracy forgetting gold and silver

उत्तर प्रदेश के प्रयाराज में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां चोरों ने घर में घुसकर सोना चांदी जैसे कीमती सामान को नजरअंदाज करते हुए सिर्फ गैस सिलिंडर ही चुरा लिया। घटना दारागंज थाना क्षेत्र के त्रिवेणी बांध इलाके की बताई जा रही है।

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयाराज में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां चोरों ने घर में घुसकर सोना चांदी जैसे कीमती सामान को नजरअंदाज करते हुए सिर्फ गैस सिलिंडर ही चुरा लिया। घटना दारागंज थाना क्षेत्र के त्रिवेणी बांध इलाके की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र निवासी ज्ञानचंद्र शनिवार रात अपने परिवार के साथ खाना खाने के बाद सो गए थे। देर रात अज्ञात चोर उनके घर में दाखिल हुए और सीधे रसोई में पहुंचकर भरा हुआ गैस सिलिंडर लेकर फरार हो गए।

सुबह जब परिवार की नींद खुली तो रसोई से सिलिंडर गायब देखकर सभी हैरान रह गए। खास बात यह रही कि चोरों ने घर में रखे गहनों और अन्य कीमती सामान को हाथ तक नहीं लगाया, जिससे साफ होता है कि उनका निशाना सिर्फ गैस सिलिंडर ही था।

बताया जा रहा है कि पीड़ित दो दिन पहले ही बड़ी मुश्किल से गैस एजेंसी से सिलिंडर लाए थे और उसे सुरक्षित रखने के लिए जंजीर से बांधकर रखा था। इसके बावजूद चोर उसे ले जाने में सफल रहे। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में चर्चा का माहौल बन गया। स्थानीय लोग इसे बढ़ती महंगाई और गैस की किल्लत से जोड़कर देख रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!