Edited By Ramkesh,Updated: 25 Mar, 2026 07:29 PM

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के महज नौ दिन बाद ही नवविवाहिता अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। खास बात यह है कि युवती उसी दिन पहली बार ससुराल पहुंची थी।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के महज नौ दिन बाद ही नवविवाहिता अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। खास बात यह है कि युवती उसी दिन पहली बार ससुराल पहुंची थी।
पत्नी को घर छोड़कर प्रेमी के साथ जाने का आरोप
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 11 मार्च को मोहनलालगंज के पुरसेनी गांव निवासी युवती की शादी राजाखेड़ा निवासी युवक से हुई थी। विवाह के बाद वह अपने मायके में रह रही थी। 20 मार्च को उसका पति पहली बार उसे विदा कराकर अपने घर लाया। दोपहर में पत्नी को घर छोड़कर वह किसी काम से रिश्तेदार के यहां चला गया।
जेवर और कपड़े ले कर प्रेमी संग हुई फरार
शाम को जब पति घर लौटा तो पत्नी गायब मिली। घर में रखे जेवर और कपड़े भी नहीं थे। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि युवती को एक युवक के साथ बाइक पर जाते हुए देखा गया था। घटना के बाद पति ने मोहनलालगंज कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने युवती के मोबाइल पर संपर्क किया तो उसने बताया कि वह अपने प्रेमी के साथ हरियाणा चली गई है और वापस लौट रही है।
पति के संग जाने से किया इनकार
कुछ समय बाद युवती अपने प्रेमी के साथ हरिकंशगढ़ी चौकी पहुंच गई। चौकी पर उसने पति के साथ जाने से साफ इनकार कर दिया और प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई। युवती ने पुलिस से सुरक्षा की मांग भी की।
प्रेमी पहले से शादीशुदा
मामले में इंस्पेक्टर ब्रजेश त्रिपाठी ने बताया कि युवती और उसका प्रेमी दोनों बालिग हैं और अपनी मर्जी से आए हैं। हालांकि प्रेमी पहले से शादीशुदा है और दूसरे समुदाय से संबंध रखता है, ऐसे में पुलिस दोनों के बयान दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी है।