LPG की किल्लत के बीच यूपी में डीजल- पेट्रोल को लेकर फैली अफवाह, पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी कतारे

Edited By Ramkesh,Updated: 25 Mar, 2026 03:17 PM

amid lpg shortage rumours spread about diesel and petrol prices in uttar prades

ईरान इजराइल अमेरिका के बीच 28 फरवरी से शुरू हुए युद्ध का असर पूरी दुनिया पर पड़ा है। भारत भी इससे अछूता नहीं रहा है और देश में एलपीजी गैस का संकट जारी है, जिससे निपटने के लिए सरकार लगातार नए नियम ला रही है।

लखनऊ: ईरान इजराइल अमेरिका के बीच 28 फरवरी से शुरू हुए युद्ध का असर पूरी दुनिया पर पड़ा है। भारत भी इससे अछूता नहीं रहा है और देश में एलपीजी गैस का संकट जारी है, जिससे निपटने के लिए सरकार लगातार नए नियम ला रही है। इसी बीच उत्तर प्रदेश में डीजल-पेट्रोल की कमी को लेकर अफवाह फैलाने की घटना से लोगा की भीड़ पेट्रोल पंपों जमा हो गई। जिससे लोगा अपपी बाइक को लेकर टंकी फुल कराने की कोशिस कर रहे हैं। वहीं अधिकारियों का कहना है कि प्रदेश में पेट्रोल- डीजल की कोई भी कमी नहीं है।  घबराने की बजाय संयम बरतने की अपील की है।

अम्बेडकरनगर: जिला अधिकारी बोले-  संयम बरते जनता 
अम्बेडकरनगर में डीजल और पेट्रोल की किल्लत की अफवाहों के बीच जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए लोगों से घबराने की बजाय संयम बरतने की अपील की है। जिलाधिकारी ने प्रेसवार्ता कर बताया कि जिले में ईंधन की कोई कमी नहीं है और पर्याप्त मात्रा में स्टॉक उपलब्ध है।

ब्लैक मार्केटिंग करने वाले पर होगी कार्रवाई 
प्रेसवार्ता के दौरान डीएम ने कहा कि जिले में डीजल की उपलब्धता सामान्य खपत से करीब ढाई गुना अधिक है, जबकि पेट्रोल का स्टॉक भी लगभग दो गुना मौजूद है। ऐसे में किसी भी प्रकार की कमी की बात पूरी तरह निराधार है। डीएम ने साफ तौर पर चेतावनी दी कि जो भी लोग डीजल-पेट्रोल की ब्लैक मार्केटिंग में शामिल पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

अफवाहों पर ध्यान न दें  जनता 
उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से ईंधन का भंडारण न करें। इससे बाजार में कृत्रिम संकट पैदा होता है और आम लोगों को परेशानी होती है। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि जिले में ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सुचारु है और लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।

अयोध्या के पेट्रोल पंप पर लगी
अयोध्या के पेट्रोल पंप पर लगी लाइनअयोध्या में पेट्रोल पंपों पर अफवाहों के बीच लोग टंकी फुल कराने में जुट गए। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र से भी पेट्रोल डीजल स्टोर करने की खबरें हैं। इसके अलावा जिला प्रशासन लगातार कर रहा अपील पेट्रोल-डीजल पदार्थों की कोई कमी नहीं है। इसके बावजूद अफवाह में आकर लोग पेट्रोल-डीजल भरवा रहे हैं।

बस्ती के पेट्रोल पंपों पर भी भीड़
बस्ती-अयोध्या हाईवे सीमा से जुड़े इलाकों में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाह ने हालात बिगाड़ दिए हैं। मंगलवार की रात अयोध्या और गोंडा जिले से उमड़े लोगों ने छावनी क्षेत्र के पंपों पर कतार लगाकर पेट्रोल भरवाया। कुछ लोग तो गैलनों में भी तेल लेकर गए। हालात ऐसे हो गए कि पुलिस बुलानी पड़ी और प्राइवेट सुरक्षा कर्मी लगाकर पेट्रोल दिया गया। छावनी क्षेत्र के पचवस स्थित कुमार फिलिंग स्टेशन के मैनेजर शिवम गोस्वामी के मुताबिक मंगलवार को 12 हजार लीटर तेल की आपूर्ति हुई थी, लेकिन अफवाह के चलते अचानक मांग कई गुना बढ़ गई। आम दिनों में जहां पांच से छह हजार लीटर प्रतिदिन बिक्री होती थी, वहीं बीते तीन दिनों से खपत दोगुनी हो गई है।

अधिकांश लोग टंकी फुल कराने में जुटे
अयोध्या जिले में तेल की कमी की चर्चा फैलते ही लोगों में घबराहट बढ़ गई। रात से ही लोग गैलन में पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए पंपों पर पहुंचने लगे। बाइक और चार पहिया वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जहां अधिकांश लोग टंकी फुल कराने में जुटे दिखे। इसी तरह विक्रमजोत, शंकरपुर, जमौलिया और छावनी क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर भी भीड़ का यही आलम है। दुबौलिया के खुशहालगंज स्थित राम-जानकी फिलिंग स्टेशन पर रात भर अफरा-तफरी का माहौल रहा। लोग अतिरिक्त तेल का स्टॉक करने में जुटे रहे, जिससे पंपों पर अव्यवस्था की स्थिति बन गई।

अफवाहों के कारण ज्यादा मात्रा में तेल भरवा रहे हैं लोग 
यूपी में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों के बीच पैनिक बाइंग जैसे हालात बन गए हैं। बलरामपुर में कई पेट्रोल पंप बंद हो गए हैं, जिससे लोगों को दिक्कत हो रही है, वहीं अयोध्या में ईंधन भरवाने के लिए लंबी कतारें लग रही हैं। हालांकि प्रशासन ने साफ किया है कि किसी तरह की कमी नहीं है, लेकिन अफवाहों के कारण लोग ज्यादा मात्रा में तेल भरवा रहे हैं, जिससे हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!